Latest News

गुरु जैन दिवाकर श्री चौथमल जी महाराज साहब का जयंती व समाज रत्न प्रतिभा सम्मान समारोह कल.

Neemuch headlines November 18, 2023, 7:35 pm Technology

नीमच । जैन दिवाकरीय श्रमण संघीय, पूज्य प्रवर्तक, कविरत्नपूज्य श्री विजयमुनिजी म. सा. की पवन निश्रा एवंश्री वर्धमान जैन स्थानकवासी श्रावक संघ के तत्वावधान में गांधी वाटिका के सामने जैन दिवाकर भवन में नो दिवसीय गुरु जैन दिवाकर चौथमल जी महाराज साहब का जन्म जयंती समारोह का शंखनाद आज रविवार सुबह 9 बजे गोमा बाई मार्ग स्थित सीएसवी अग्रोहा भवन में गुणाणुवाद धर्म अमृत प्रवचन सभा विभिन्न कार्यक्रमों के साथ आयोजित किया जा रहा है।

वर्धमान स्थानकवासी श्रावक संघ के अध्यक्ष अजीत कुमार बम चातुर्मास समिति संयोजक बलवंत मेहता, मंत्री सागरमल मेहता, शंभू लाल मनोहर बम ने बताया कि इस अवसर पर साधु संतों की सेवा एवं धार्मिक सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले समाज जनों का सम्मान आयोजित किया जा रहा है। दिवाकर अवार्ड समारोह में कार्यक्रम के अध्यक्षता दिवाकर संगठन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष शांतिलाल मारु विशिष्ट अतिथि जैन कांफ्रेंस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश भंडारी, मुख्य अतिथि के मैं रूप में नगर पालिका अध्यक्ष स्वाती गौरव चोपड़ा तथा एक शाम दिवाकर के नाम कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉक्टर एलबीएस चौधरी .. संतोष चोपड़ा, भरत जारोली, डॉक्टर बी एल बोरीवाल जैन कांफ्रेंस राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शंभू लाल मनोहर बम उपस्थित रहेंगे।

धर्म सभा में उपप्रवर्तक श्री चन्द्रेशमुनिजी म. सा, अभिजीतमुनिजी म. सा., अरिहंतमुनिजी म. सा. ठाणा 4 व अरिहंत आराधिका तपस्विनी श्री विजया श्रीजी म. सा. आदि ठाणा का सानिध्य मिल रहा है। चातुर्मासिक मंगल धर्मसभा में सैकड़ों समाज जन बड़ी संख्या में उत्साह के साथ सहभागी बनेंगे और संत दर्शन कर आशीर्वाद ग्रहण करेंगे। कार्यक्रम में मेवाड़ मालवांचल इंदौर उदयपुर चित्तौड़ भीलवाड़ा ब्यावर जोधपुर मुंबई हैदराबाद महाराष्ट्र गुजरात राजस्थान मध्य प्रदेश सहित देशभर से समाजजन भाग लेंगे। कार्यक्रम की श्रृंखला में कल रविवार शाम 7 बजे सीएसवी अग्रोहा भवन में एक शाम दिवाकर के नाम भजन संध्या आयोजित की जाएगीजिसमें जैन जगत से जुड़े विभिन्न भजन गायक कलाकार अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे। इसके साथ ही कल 20 नवंबर को दोपहर 1 बजे दिवाली के सामने दिवाकर भवन में दिवाकर स्तवन तथा 21 नवंबर को दोपहर 1 बजे दया गोचरी, 23 नवंबर को दिवाकर गुरु का परिचय तथा बच्चों की धार्मिक फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

Related Post