Latest News

धूमधाम से मनाया गोवर्धन पूजा महोत्सव

Neemuch headlines November 15, 2023, 6:58 pm Technology

बड़ीसादड़ी। गोवर्धन पूजा का महत्व भौतिक चकाचौंध के युग में आज भी जारी है। पँचदिवसीय दीपोत्सव के दौरान इस पर्व को भी बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को यह पर्व घरों में अन्नकूट महोत्सव के साथ मनाया जाता है। गोवर्धन, वृंदावन और मथुरा सहित पूरे बृज क्षेत्र में कार्तिक पूर्णिमा तक मनाया जाता है। मंगलवार को नगर के छोटी ब्रह्मपुरी क्षेत्र में वीणा शर्मा के मार्गदर्शन में गंगा देवी जणवा, सुप्रिया मराठा,हिना पंडया, निशा पंड्या, मंजू सेन, नीतू सेन, सोनू कुंवर झाला, साक्षी शर्मा, अमृता कुंवर झाला, सहित अनेक महिलाओं ने प्रातः गाय के गोबर से गोवर्धन बनाकर उन्हें वैदिक विधी विधान से वस्त्र धारण कराकर दूध, दही, पान, केसर, हलवा, लापसी, खीर, बताशे व विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाकर आमजन के लिए खुशहाली की कामना की।

Related Post