Latest News

मनासा विधानसभा के कुकडेश्वर, रामपुरा, मनासा में हुआ ऐतिहासिक जनसंपर्क नाहटा का

विनोद पोरवाल। November 15, 2023, 6:10 pm Technology

कुकडेश्वर । मनासा विधानसभा क्षेत्र से इस बार कांग्रेस ने जन-जन के लाड़ले लोकप्रिय नेता पूर्व काबिना मंत्री नरेंद्र नाहटा को मनासा विधानसभा क्षेत्र 228 से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतार कर भाजपा के लिए मुश्किल खड़ी कर दी मानसा में कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता गुटबाजी को छोड़कर एक होकर कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार में लगा हुआ है गांव गांव घर-घर कांग्रेस के कार्यकर्ता पहुंचकर कांग्रेस को विजय बनाने व मध्य प्रदेश में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार बनाने के लिए दिन रात एक कर रहे हैं मनासा क्षेत्र के लोकप्रिय नेता कांग्रेस प्रत्याशी  नरेंद्र नाहटा का रामपुरा में ऐतिहासिक जनसंपर्क ढोल धमाकों व विशाल जल समुदाय के साथ कांग्रेस कार्यालय से प्रारंभ हुआ नरेंद्र नाहटा के साथ सोमिल नाहटा एवं जिला कांग्रेस के पदाधिकारी ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी समस्त प्रकोष्ठ के जिले से लेकर ब्लॉक तक के पदाधिकारी युवक कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता महिला कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ जनसंपर्क कांग्रेस कार्यालय से प्रारंभ हुआ जो रामपुरा नगर के प्रत्येक चौराहा गली मोहल्ले से होता हुआ जगह-जगह चौराहा पर जनसंवाद व जनसभा के साथ जनसंपर्क चला जन-जन के लाड़ले नेता श्री नरेंद्र नाहटा के स्वागत के लिए जगह-जगह स्वागत द्ववार लगाए गए एवम नाहटा का पुष्पमाला साल श्रीफल व साफा बांध कर स्वागत रामपुरा के प्रत्येक समाज प्रत्येक वर्गों द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास व जोश के साथ गर्म जोश से किया गया  नरेंद्र नाहटा को कई जगह फलों से तोला गया नरेंद्र नाहटा ने रामपुरा के आम मतदाताओं से जगह-जगह एक ही बात कही इस बार मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बना दो एवं मनासा तहसील में एक बार मुझे आशीर्वाद दे दो मैं हर समय हर सुख दुख में आपके साथ खड़ा रहूंगा मनासा विधानसभा के विकास कार्य में कोई कमी नहीं होने दूंगा एवं जल समस्या रिंगवाल समस्या मछुआरों की समस्या एवं व्यापार कृषि हर क्षेत्र में में शासन के हर संभव मदद एवं सहयोग कर उन्नति के मार्ग प्रशस्त करने के लिए प्रयत्नशील रहूंगा रामपुरा नगर में ऐतिहासिक जनसंपर्क जगह-जगह स्वागत से इस बार रामपुरा में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत होना संभावित है

मनासा क्षेत्र के प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता बिना किसी गुटबाजी के एक होकर दिन-रात कांग्रेस प्रत्याशी को विजय बनाने के लिए मन प्राण से मेहनत कर चुनाव प्रचार में लगा हुआ है कुकड़ेश्वर मनासा एवं रामपुरा में ऐतिहासिक जनसंपर्क से कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता उत्साहित है एवं आम मतदाता से एक की अनुरोध कर रहा है कि इस बार मनासा तहसील का नक्शा बदलने के लिए विकासवादी सोच के धनी व सभी को साथ लेकर चलने वाले व्यक्तित्व के धनी नरेंद्र नाहटा को अपना अमूल्य वोट आशीर्वाद के रूप में देकर विधायक बना दें नरेंद्र नाहटा के साथ में लंबी फौज व कार्यकर्ताओं की भीड़ और जनसमूह रामपुरा के ऐतिहासिक इतिहास में प्रथम बार कांग्रेस का जन समर्थन जनसंपर्क प्रारंभ हो कर समापन हुआ जिसमें जन सैलाब उमड़ा व कांग्रेस के लिए शुभ संकेत देने वाला है।

Related Post