Latest News

कांग्रेस की कमलनाथ सरकार द्वारा मेडिकल कॉलेज की उपलब्धि को भाजपा बेशर्म होकर अपनी बता रही है।

Neemuch headlines November 12, 2023, 4:29 pm Technology

चीताखेड़ा । कांग्रेस किसानों का कर्ज माफ कर रही है, बैकलाग के 2 लाख पड़ कर रही है, कांग्रेस 100 यूनिट बिजली माफ, 200 यूनिट पर दे रही हाफ, काँग्रेस कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दे रही, कांग्रेस ओबीसी को 27% आरक्षण दे रही है। भाजपा क्या कर रही है। और जनता के लिए की यही क्या है। शिवराज की झूठी मशीन ने महिलाओं को धोखा देने की सारी हदें लांघ दी है, पिछले 6 महीने से भाजपा बेवकूफ बना रही है की महिलाओं को ₹3000 महीने दिए जाएंगे लेकिन संकल्प पत्र में इस बारे में एक शब्द भी नहीं लिखा गया है। प्रदेश की जनता भाजपा की करतूत को भली भांति जान चुकी है। लाडली बहन योजना शिवराज सिंह का फंडा था इस योजना को खुद भाजपा के राष्ट्रीय और प्रादेशिक नेतृत्व में सार्वजनिक मंच से खत्म कर दिया है।

उक्त बात नीमच विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी उमराव सिंह गुर्जर ने अपने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान रविवार को जीरन में जनसंपर्क करने के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं के बीच कहीं । श्री गुर्जर ने कहा कि किसानों को समय पर खाद, बीज, पानी और बिजली उपलब्ध नहीं गांव में विकास नहीं फिर भी बेशर्म होकर जनता से वोट मांग रहे हैं। बेशर्मी की हदें पार कर चुके हैं भाजपा के नेता। मैंने विगत 40 वर्षों से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर जनता की सेवा की है, हर समय पीड़ित व्यक्ति की समस्या का समाधान करने हेतु प्रयास किया है। नीमच का मेडिकल कॉलेज डेढ़ वर्ष की कांग्रेस सरकार में तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ जी की देन है जिनकी उपलब्धि को भाजपा बेशर्म होकर अपनी उपलब्धि बता रहे हैं। प्रदेश में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार बनने जा रही है। कमलनाथ सरकार हर गरीब किसान मजदूरों की सरकार बनेगी। किसान खुशहाल होगा तो देश समृद्ध शाली बनेगा।

जीरन के बाद पीठ, नायनखेडी गांव में घर घर जाकर जनसंपर्क किया ग्रामीणों ने अपना अपार समर्थन दिया और विजयी होने का आशीर्वाद दिया। दिपावली पर्व के अवसर पर जनसंपर्क करने के दौरान सभी को दिपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए मतदाताओं से वोट देने का अनुरोध किया वहीं मतदाताओं द्वारा उम्मीदवार को घर घर द्वार द्वार तिलक लगाकर साफा बंधवाकर कर फूल माला पहनाकर ऐसा आत्मिय स्वागत किया जा रहा था कि मानो लंका विजय करके आज ही भगवान श्री राम अयोध्या आ रहे हैं। रामकरण सगवारिया, विनोद दक, नंदराम माली, राजेन्द्र सिंह तोमर, शांतिलाल राठौर, युगल किशोर टेलर, राकेश मेरावत, यशवंत सगवारिया, प्रहलाद मीणा पार्षद, चांदमल राजोरा, मोहनसिंह जाट, रामकरण मेरावत, अकबर खां पठान सहित बड़ी संख्या में सैकड़ों वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Post