Latest News

जाट, ग्वालियर कला ग्रामीण क्षेत्रो में पूरण अहीर ने किया तूफानी जनसंपर्क, किसानों, युवाओं व महिलाओं का श्री अहिर को मिल रहा है, भारी जन समर्थन,

Neemuch headlines November 10, 2023, 5:10 pm Technology

जाट । जावद विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी पूरणमल अहीर ने सिंगोली घाटा क्षेत्र में अपने दमदार जन सम्पर्क एवं चुनाव चिन्ह गिलास के प्रचार प्रसार के पश्चात जाट ग्वालियर कला क्षेत्र मे भी पूरे दम खम एवं कार्यकर्ताओं के भारी हुजूम के साथ चुनावी रण में दस्तक देकर दोनों राष्ट्रीय पार्टियों भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशियों के बीच हलचल मचा रखी है। ग्रामीण क्षेत्रों में जगह जगह साफा बंधवाकर, पुष्पमाला पहनाकर व पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत सत्कार किया गया। अहीर ने बुधवार को ग्वालियर कला से अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत की। जिसमे सभी गांवों मे भारी तादात में उमड़े जन सैलाब से कांग्रेस एवं भाजपा प्रत्याशियों की जड़े हिला कर रख दी है। ऐसा प्रतीत हो रहा है। कि जनमानस ने भी इस बार जावद विधानसभा क्षेत्र में पूरी तरह से परिवर्तन करने की मनोस्थिति बना ली है। अहीर ने सुबह से लेकर देर रात्रि तक किए अपने प्रभावी जन संपर्क में ग्वालियर खुर्द, केलडिया, कबरिया खेड़ी, खातीखेड़ा, घाटी, बागपुरा, रूपपुरा, अनगोरा, राणावत खेड़ा, तुमढ़िया, दौलतपुरा, छोटी चडौल, श्रीपुरा, किरता, अमरतिया, माता का खेड़ा, खेरमालिया, राजौर, लुहारिया, आम्बा, डाबड़िया, साण्डा, बल्दरखा, पालछा, मुकैरा, डोराई, चावण्डिया, सेमलिया, लक्ष्मीपूरा, चढ़ीचड़ा, कुतली आदि गांवो में पहुंचकर हर घर, गली, मोहल्ले व खेत खलिहान में दस्तक देकर बड़े बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। एवं देर रात्रि मे ग्राम जाट में पहुंचे।

जन सम्पर्क के दौरान मिल रहे भारी जन समर्थन को देखकर ग्रामीणों के बीच श्री अहीर ने कहा कि आपका साथ व आशिर्वाद मुझे उर्जा व शक्ति प्रदान कर रहा है। आज तक हर लड़ाई में मुझे आपने बेटे के रूप में भरपूर आशिर्वाद दिया है। इस बार भी इस धर्म युद्ध की इस लड़ाई में आहुति देकर जावद क्षेत्र के लोगों को वंशवाद से मुक्ति दिलाकर जीत का भारी परचम लहराना है। जन सम्पर्क के दौरान मिले स्नेह, सर्मथन ओर आशीर्वाद के लिए आप सभी युवा साथियों, बुजुर्ग आशीर्वाददाताओं, किसान बंधुओ ओर देव दुर्लभ मतदाता बंधुओ का आभार व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है। आपके इस स्नेह को अब प्रचंड जीत में बदलना है। और देश प्रदेश मे सबसे अधिक मतो से विजय बनाकर जावद का नया इतिहास रचना है।

Related Post