Latest News

विद्यालय में दीपावली पर्व के उपलक्ष में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए

Neemuch headlines November 9, 2023, 5:33 pm Technology

निंबाहेड़ा । नगर के मोहित उच्च माध्यमिक विद्या मंदिर के प्रांगण में संस्था प्रधान प्रकाश चंद्र चेलावत के नेतृत्व में दीपावली पर्व के उपलक्ष में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। सर्वप्रथम वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका विषय था लोकतंत्र में मतदान का महत्व ।

इस पर विद्यार्थियों ने पक्ष-विपक्ष में अपने विचार प्रस्तुत किये। इस अवसर पर विचित्र वेशभूषा और एकल नृत्य प्रतियोगिता प्रस्तुत की गई। इन प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह से भाग लेकर अपनी प्रस्तुति दी। इस अवसर पर संस्था प्रधान ने दीपावली पर्व पर आतिशबाजी कम चलाने का निर्देश दिया तथा सावधानी रखने हेतु विचार रखें। दो दिवसीय प्रतियोगिताओं का परिणाम घोषित किया गया।

आयोजन पश्चात् स्नेह भोज का आयोजन विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थियों के लिए रखा गया। सभी प्रतियोगिताओं का प्रभार श्रीमती परवीन बानू द्वारा व संचालन सुरेंद्र कुमार जैन ने किया।

Related Post