Latest News

कमिश्नर गोयल ने ईवीएम स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया.

Neemuch headlines November 9, 2023, 5:15 pm Technology

मंदसौर । उज्जैन कमिश्नर श्री संजय गोयल ने पीजी कॉलेज स्थित ईवीएम स्ट्रांग रूम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्ट्रांग रूम में ईवीएम मशीनों की जा रही कमिनिंग कार्य को देखा। इसके साथ ही उन्होंने मतगणना स्थल का भी निरीक्षण किया। मतगणना स्थल पर कहां-कहां पर मत पेटियां रखी जाएगी। कहां पर मतगणना होगी आदि व्यवस्थाओं को देखा। स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल के बारे में कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने विस्तार से जानकारी प्रदान की ।

निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर विशाल सिंह चौहान, मंदसौर तथा मल्हारगढ़ के रिटर्निंग अधिकारी मौजूद थे।

Related Post