प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नीमच मे करेगे विशाल आम सभा को संबोधित

प्रदीप जैन। November 9, 2023, 8:25 am Technology

नीमच मंदसौर जिले के सभी भाजपा उम्मीदवारो को विजयी बनाने की करेगे अपील।

सिंगोली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 9 नवम्बर को नीमच की लाल माटी पर भाजपा से नीमच मन्दसौर जिले के सभी उम्मीदवारो के समर्थन मे विशाल चुनावी सभा को संबोधित करेगे। उपरोक्त विषय मे जानकारी देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार एवं महामंत्री अशोक सोनी विक्रम ने विक्रम ने बताया की नीमच जिले मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन भाजपा को उत्साह से लबरेज करेगा और जावद से जावरा तक की सभी सीटो पर पुनः भाजपा के उम्मीदवार हजारो मतो से जीतकर आए इसकी अपील मतदाताओ से करेगे। नीमच जिला अपने आप मे धन्य मानता हे की यहां पर कल 9 नवम्बर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के उम्मीदवार ओमप्रकाश सकलेचा जावद, परिहार नीमच, अनिरूद्ध माधव मारू मनासा,जगदीश देवड़ा मल्हारगढ़, यशपाल सिंह सिसोदिया मन्दसौर, हरदीप सिंह डंग सुवासरा, चन्द्र सिंह सिसौदिया गरोठ, राजेन्द्र पाण्डेय जावरा,के समर्थन मे एक विशाल आमसभा को संबोधित करेगे। जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार ने बताया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 2 बजे वायुयान से नीमच हवाई पट्टी पर उतरेगे और यही पर बने सभा स्थल पर विशाल आम सभा को संबोधित करेगे इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सासंद सुधीर गुप्ता सहित भाजपा के सभी उम्मीदवार एवं अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेगे। सभा से जिले मे भाजपा मय वातावरण बनेगा :- नरेंद्र मोदी की सभा से जिले के कार्यकर्ताओ मे जबरदस्त उत्साह का संचार होगा और जावद से जावरा तक सभी सीटे पुनः भाजपा जिते ऐसा सभी का प्रयास रहेगा। सभा मे एक लाख लोगो के पहुंचने की उम्मीद :- नीमच की लाल माटी पर देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के प्रथम आगमन को लेकर जोरदार उत्साह हे और सभा मे नीमच मन्दसौर जिले सहित राजस्थान के लगभग एक लाख लोगो के पहुंचने की उम्मीद बताई जा रही है। प्रधान मंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट :- देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर जिला ओर संभागिय प्रशासन पुरी तरह अलर्ट मोड पर है। सारी व्यवस्थाओ पर प्रशासन की बारीकी से नजर है।

Related Post