निम्बाहेड़ा । कृषि उपज मंडी में गुरुवार को गेहूं, मक्का एवं मूंगफली का प्रवेश वर्जित रहेगा। साथ ही 10 नवंबर से 17 नवंबर मंडी बंद रहेगा। कृषि जींस गेहूं, मक्का एवं मूंगफली की आवक अधिक होने व उठाव नहीं होने के कारण खाली करने की जगह नहीं हैं, इसलिए 9 नवंबर गुरुवार को मंडी प्रांगण में गेहूं, मक्का एवं मूंगफली का प्रवेश वर्जित रहेगा। मंडी सचिव संतोष कुमार मोदी ने बताया कि व्यापार संघ की मांग पर मंडी प्रांगण में सीधी खरीद व्यवस्था में कृषि जींस गेहूं, मक्का एवं मूंगफली की आवक अधिक होने व उठाव नहीं होने के कारण खाली करने की जगह नहीं हैं। इसलिए 9 नवंबर को मंडी प्रांगण में गेहूं, मक्का एवं मूंगफली का प्रवेश वर्जित रहेगा। शेष कृषि जींस का कारोबार यथावत चालू रहेगा तथा आढ़त व्यवस्था में भी सभी कृषि जिंसों का नीलामी कार्य पूर्णतया बंद रहेगा। इसी प्रकार 10 नवंबर शुक्रवार से 17 नवंबर शुक्रवार तक कुल 08 दिवस का दीपावली पर्व का अवकाश रहेगा।