Latest News

मध्य प्रदेश चुनावी रणनीति में इस बार बदलें बदले से लग रहें माहोल में असमंजस की स्थिति,

विनोद पोरवाल। November 7, 2023, 3:43 pm Technology

कुकडेश्वर। मनासा विधानसभा क्षेत्र में इस बार दोनों राष्ट्रीय पार्टियों के राजनीतिक दलों से दिग्गजं नेता चुनाव में खड़े हैं। भारतीय जनता पार्टी से इस बार विधायक अनिरुद्ध माधव मारु चुनाव मैदान में उतरे हैं, वो अपनी कुशल रणनीति के तहत धुआंधार हाईटेक प्रचार में लगे हैं।

मारु को टिकट मिलने के बाद जिस तरह से भाजपा में नाराजगी थी वह पुरी तरह नाराजगी खत्म होकर भाजपा का कार्यकर्ता मन प्राण से भाजपा को जीताने के लिए पुरी तरह तैयार होकर गांव गांव जाकर संपर्क कर रहा है। वही हाईटेक व सोशल मीडिया में भी माधव मारु आगे चल रहे हैं। दूसरी और मनासा विधानसभा क्षेत्र भाजपा का गढ़ होने के साथ ही लाडली बहना योजना का लाभ भी भाजपा के खाते में जा रहा है । दूसरी ओर माधव मारु अपनी रणनीति के तहत सदन जनसंपर्क प्रचार में लगे है।

कांग्रेस से इस बार वरिष्ठ और अनुभवी जन-जन के लाडले हर क्षेत्र में अपनी पकड़ रखने वाले मनासा विधानसभा क्षेत्र का कई बार नेतृत्व करने के साथ ही विकास की योजनाएं लाकर विकास करवाने वाले पूर्व काबिना मंत्री को इस बार कांग्रेस से प्रत्याक्षी के रूप में मैदान में है।  नरेंद्र जी नाहटा के सरल स्वभाव हंस मुख मिजाज सभी को साथ में लेकर चलने वाले नेता होने का फायदा मिल रहा है। कांग्रेस के टिकट वितरण पर असंतुष्ट हुए नेता भी मन प्राण से चुनाव प्रचार में लग गए इस बार कांग्रेस पूरी एकता व रणनीति के साथ मैदानी स्तर पर चुनाव प्रचार में जुटी हुई है।

कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता नेता गांव गांव घर-घर जाकर कमलनाथ की सरकार बनाने एवं मनासा से नरेन्द्र जी नाहटा को विजय बनाने के लिए सघन जनसंपर्क कर प्रचार अभियान चला रहे हैं।

इस बार के चुनाव में स्थानीय तहसील स्थरी कई समस्या के साथ सिंचाई व पिने के पानी और विधुत, राजस्व, पुलिस व्यवस्था के साथ महंगाई एवं विधायक से संतुष्ट लोगों का कांग्रेस को अच्छा समर्थन मिल रहा है। इस बार भाजपा के गढ़ कहे जाने वाले मनासा तहसील में कांग्रेस आगे चल रही है वैसे दोनों पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं का गांव-गांव में अच्छा खासा स्वागत व समर्थन मिल रहा है मतदाता स्पष्ट तौर से किसी के साथ न होकर मोन बैठा है।

मनासा तहसील में इस बार स्थिति क्या होगी किसके सिर जीत का सहरा बंधेगा यह तो समय बनाएगा बताया लेकिन कांग्रेस की इस बार की प्रचार शैली से भाजपा की हवा निकली हुई है। वहीं भाजपा की ओर से मनासा तहसील में कई दिग्गजों का प्रचार करने का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी अपने आप में एक स्टार प्रचारक है और उन्हें जगह-जगह अपार स्नेह व समर्थन मिल रहा है। देखना है मनासा तहसील के मतदाता किसके ऊपर विश्वास जताकर किस को विजय  के रूप में 17 नवंबर को मतदान के रूप में आशीर्वाद देते हैं।

Related Post