Latest News

चीताखेड़ा में कार्यकर्ताओं की बैठक, हुआ कांग्रेस कार्यालय का शुभारंभ, एकता के सूत्र में बंधकर प्रत्याशी को विजयी दिलाने हेतु मैदान में उतर जाएं।

Neemuch headlines November 7, 2023, 1:40 pm Technology

चीताखेड़ा । विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन और कार्यकर्ता चुनाव मैदान में उतर चुके हैं। नीमच विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी से अधिकृत विधायक प्रत्याशी उमराव सिंह गुर्जर के लिए चुनावी प्रचार शुरू कर दिया है। इसी अभियान के दौरान चुनाव प्रचार संचालन हेतु कार्यालय का शुभारंभ भी किया गया है। मंगलवार को चीताखेडा बस स्टैंड पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनोद दक ने सभी कार्यकर्ताओं से चुनावी रणनीतियों को लेकर चर्चा की।

उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि पिछले 18 सालों से भाजपा के विधायक ने क्षेत्र में झूठे दावे और घोषणाओं के सिवाय कुछ नहीं दिया। हमारे पास अब समय बहुत कम रह गया है मतदान की तारीख नजदीक आ गई है हमें व्यर्थ की बातें भूल कर सभी कार्यकर्ताओं को एकता के सूत्र में बंधकर हमारे विधायक प्रत्याशी उमराव सिंह गुर्जर के समर्थन में जी-जान से जुट जाना है। कांग्रेस नेता हरीश दुआ नीमच ने कार्यालय के शुभारंभ के अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी वचन के बहुत पक्के हैं। देश की आजादी के बाद पहली बार वचन दिया है तो वह है कमलनाथ जी है। हमें राजनीति से ऊपर उठकर हमारे विधायक प्रत्याशी उमराव सिंह गुर्जर को भारी मतों से विजयी हासिल करवाना है। महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष आशा सांभर ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं का जोश देखने को मिल रहा है उससे ऐसा लग रहा है कि जिले की तीनों विधानसभा सीटे कांग्रेस की झोली में होगी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पर्वत सिंह जाट ने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि संघर्ष के इस दौर में आपकी मेहनत और तपस्या ने कांग्रेस को मजबूती दी है, वह तपस्या जरूर रंग लायेगी।

राजेंद्र सिंह तोमर ने अपने ही अंदाज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उर्जा का जो संचार किया है उससे कार्यकर्ताओं में जोश दोगुना हो गया है। सीताराम मांगरिया, विकास प्रजापत ने कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मंडलम अध्यक्ष राजेश जैन द्वारा किया गया। वहीं कार्यक्रम के अंत में सेक्टर प्रमुख युगल किशोर टेलर ने सभी का आभार व्यक्त किया। सर्वप्रथम कार्यक्रम के प्रारंभ में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जीरन अध्यक्ष विनोद दक द्वारा चुनाव प्रचार संचालन हेतु कार्यालय का शुभारंभ फिता काटकर किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जीरन अध्यक्ष विनोद दक, जिला महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशा सांभर, महिला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जीरन अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा मांगरिया, इंका नेता हरीश दुआ नीमच, पर्वत सिंह जाट, राजेंद्र सिंह तोमर, नंदराम माली सहित वरिष्ठ जनों ने माल्यार्पण कर विधिवत कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेसी पदाधिकारियों का स्थानीय लोगों द्वारा फूलों की मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया।

अकबर खां पठान, सीताराम मांगरिया, संजीव पगारिया नीमच, कमल ( टेडी) जैन नीमच, मांगीलाल जावरिया, रतन माली, राधेश्याम परमार, रज्जाक शेख, शांतिलाल माली, लियाकत मंसूरी, मुबारिक मंसूरी, राजू दायमा, प्रहलाद जुणी, ईश्वर लाल आर्य, भगत मांगरिया, मुकेश आर्य, लाभचंद जावरिया, रामलाल आर्य, पिंटू बना जैन, अनवर मंसूरी, प्रभुलाल पामणा, शंकर लाल रावत, पूनमचंद नाई सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता विशेष रूप से मौजूद थे।

Related Post