चीताखेडा । नीमच विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी से अधिकृत विधायक प्रत्याशी उमराव सिंह गुर्जर के लिए उनके सानिध्य में पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल, जिला पंचायत सदस्य तरुण बाहेती, जिला महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशा सांभर द्वारा फिता काटकर चुनावी प्रचार अभियान के तहत सोमवार को कार्यालय का शुभारंभ किया गया है। नेता और कार्यकर्ता सभी एक झूठ है, कांग्रेस की कमलनाथ जी की सरकार बनाकर किसानों, गरीब और मजदूरों को उनका हक दिलाना है। कमलनाथ जी के वचन पत्र को घर -घर तक पहुंचाना है। उक्त बातें नीमच विधानसभा क्षेत्र से विधायक पद हेतु कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी उमराव सिंह गुर्जर ने चुनावी दौरा भ्रमण के दौरान सोमवार को जीरन में जनसंपर्क के तहत चुनावी संचालन हेतु कार्यालय का शुभारंभ के मौके पर उपस्थित सैकड़ों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पिछले 18 सालों से भाजपा के विधायक ने क्षेत्र में झूठे दावे और घोषणाओं के सिवाय कुछ नहीं दिया, और ना ही चुनाव जीतने के बाद मतदाताओं को धन्यवाद देने तक नहीं गये और फिर आ गए वोट मांगने। भाजपा ने चुनाव में जनता से वादा किया था कि किसानों की फसलों की आय को दुगुना करेंगे, आय तो दो गुनी नहीं हुई पर दो गुनी कम हो गई। जब जब भी किसान अपनी फसलों के वाजिब दाम के लिए सड़कों पर उतरे तब तब भाजपा सरकार ने किसानों पर अत्याचार करते हुए लाठीचार्ज गोलियां चलाई और किसानों को मौत के घाट उतार दिया। सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व मे कमलनाथ जी की कांग्रेस सरकार बनानी है। पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल ने अपने अंदाज में कहा कि भाजपा ने 18 सालों में विकास कार्य नहीं किया और प्रदेश की जनता की मुसीबते बढ़ाई है। हाई कमान ने नीमच विधानसभा चुनाव में विधायक हेतु उमराव सिंह गुर्जर को प्रत्याशी बनाया है गुर्जर संघर्षशील है। विगत कई वर्षों से संघर्ष रत है। सभी व्यक्ति मतभेद भुलाकर एकजुट होकर कार्य करना है और उमराव सिंह गुर्जर को विजयी बनाना है। जिला महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशा सांभर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जीरन अध्यक्ष विनोद दक, रामकरण सगवारिया, नाथूसिंह राठौर पर्वत सिंह जाट, राजेंद्र सिंह तोमर, पुष्पेंद्र सिंह बना, घनश्याम गायरी, चांदमल राजोरा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। चुनाव प्रचार अभियान के दौरान सोमवार को बरखेड़ा सोंधिया, तालखेडा, सरकानी जागीर, दलपतपुरा, अगोरिया, कोटड़ी इस्तमुरार के साथ जीरन नगर में तुफानी जनसंपर्क किया। इस दौरान मतदाताओं ने भी घर- घर द्वार -द्वार फूल माला पहनाकर साफा बंधवाकर आत्मिय स्वागत कर अपना समर्थन किया, किसी ने संतरों से तोला तो किसी ने केलों से तो किसी ने अमरूद से तो किसी ने सेवफल से प्रत्याशी को तराजू में तोल कर अपना समर्थन दिया। सर्वप्रथम कार्यक्रम के प्रारंभ में पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल, जिला पंचायत सदस्य तरुण बाहेती, महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष आशा सांभर द्वारा चुनाव प्रचार संचालन हेतु कार्यालय का शुभारंभ फिता काटकर किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर विधिवत कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेसी पदाधिकारियों का स्थानीय लोगों द्वारा फूलों की मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। महिला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जीरन अध्यक्ष सुमित्रा मांगरिया, हिदायत उल्लेखां नीमच, रामकरण सगवारिया, शकुंतला मेरावत, रामप्रसाद जाट, रमेश अहिरवार, बलवंत पाटीदार, मांगीलाल नेताजी, विनोद सिंह भंवरासा, नरेंद्र सिंह राणावत, शिव पाटीदार, आजाद मंसूरी, अनिल शर्मा नीमच, मोहनसिंह जाट, गुलाब चंद नेहरा, दिलीप भाणेज, शांतिलाल राठौर, युगल किशोर टेलर, राकेश मेरावत, ठाकुर प्रसाद शर्मा, धर्मवीर यादव नीमच, कंवर लाल गुर्जर सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता विशेष रूप से मौजूद थे।