Latest News

नीमच तैराकी की नई पहचान कनक श्री धारवाल, नेशनल मे शानदार प्रदर्शन एक गोल्ड दो सिल्वर मैडल किये अपने नाम

Neemuch headlines November 7, 2023, 8:14 am Technology

नीमच। 52 वी नेशनल के वी स्विमिंग चेंपियनशिप पुना मे दि 2 से 6 नवंबर तक अयोजित हो रही है । जहाँ नीमच् केंद्रीय विद्यालय की 15 वर्षीय कनक श्री पिता तेजप्रकाश धारवाल ने उम्दा प्रदर्शन कर पहली बार राष्ट्रीय प्रगियोगिता मे गोल्ड मैडल पर कब्ज़ा किया । तैराकी मेंटर प्रभु मूलचंदानी ने बताया स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स क्लब की स्टार प्लेयर कनक श्री लास्ट ईयर नेशनल कास्य पदक विजेता ने इस बार बाजी अपने नाम कर दी और पहले ही दिन कनक श्री पिता तेजप्रकाश धारवाल ने 200 मीटर बैक स्ट्रोक मे गोल्ड मैडल से खोला खाता उसजे बाद आज अंतिम दिन 100 एवं 200 ब्रेस्ट स्ट्रोक मे सिल्वर मैडल किया अपने नाम । श्री के अलावा नन्ही उभरती तैराक जीतिका राजेन्द्र यादव अपनी तैराकी हुनर दिखाने मे पीछे नहीं रही और फाइनल मे पहुंचने मे कामयाब् रही । तैराकी कोच आयुष गौड़ ,नीलेश घावरी , अभिषेक अहीर , रोहित अहीर और सुधा सोलंकी की कड़ी मेहनत पेरेंट्स की इच्छा शक्ति और खिलाड़ियो की रोज 5-6 घंटे कड़ी कमर तोड़ देने वाली प्रेक्टिस का फल है । स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स क्लब मेंटर राकेश कोठरी एवं नितेश शर्मा ने बताया की नीमच पूल पर सुविधाओ की बड़ी कमी होते हुए भी नीमच के खिलाड़ी हर् प्रतियोगिता मे चाहे स्टेट हो या नेशनल बहुत अच्छा कर रहे है यह नीमच के लिए गर्व की बात है । इसके अलावा स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स क्लब द्वारा प्रतिदिन् सुबह जल्दी उठना और शिक्षा के साथ स्वास्थ को भी प्राथमिकता देने के मकसद से सुबह 5.30 बजे से 6.30 बजे तक 3 से 10 वर्ष की उम्र तक बच्चो को फ्री फिटनेस क्लास दी जा रही है । स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स क्लब सदस्य , नीमच जिला तैराकी संघ अध्यक्ष अशोक मोदी , पैफ़ी नीमच चेप्टर धीरेन्द्र गेहलोत एवं खेल प्रेमियों मे नीमच खेल की प्रगति देख उत्साह का माहौल है ।

Related Post