Latest News

पूर्व सांसद नटराजन कांग्रेस प्रत्याशी समंदर पटेल के साथ 07 नवम्बर को क्षेत्र के दौरे पर, कांग्रेस की जीत के लिए होगा सघन जनसम्पर्क

Neemuch headlines November 6, 2023, 8:58 pm Technology

जावद। पूर्व सांसद एआईसीसी सदस्य सुश्री मीनाक्षी नटराजन 07 नवंबर को पार्टी प्रत्याशी समंदर पटेल के समर्थन में जावद विधानसभा क्षेत्र में प्रचार प्रवास पर रहेगी ।

नटराजन समंदर पटेल के साथ जन सम्पर्क करेगी। जावेद ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश राव के अनुसार प्रात: 10 बजे सरवानिया मसानी, 10.30 बजे अचलावदा, 11 बजे बोरखेड़ी तालाब, 11.30 बजे खोर, दोपहर 12.30 खेड़ा राठौर, 1बजे गुजर खेड़ी तालाब, 1.30 बजे कुंडला, 2 बजे सेगवा, 2.30 बजे बरखेड़ा कामलिया, 3 बजे मोरका, अपरान्ह 3.30 बजे, महेशपुरिया 4 बजे, सुवाखेड़ा 4.30 बजे, शाम केशरपुरा 5 बजे, कानका 5.30 बजे, दामोदरपुरा और 6 बजे नयागांव का दौरा कार्यक्रम रहेगा।

Related Post