Latest News

भाजपा सरकार ने जावद क्षेत्र में 25 करोड रुपए से अधिक खर्च कर औद्योगिक विकास किया।

Neemuch headlines November 6, 2023, 7:21 pm Technology

जावद । भाजपा सरकार ने जावद क्षेत्र में 25 करोड रुपए से अधिक खर्च कर औद्योगिक विकास किया है। बांध और तालाब बनाकर खेतों में सिंचाई का रकबा बढ़ाया है। अब गांधी सागर का पानी आएगा तो खेतों से हरियाली और किस के घर में खुशहाली और बढ़ेगी। यह बात सोमवार को भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश सकलेचा ने ग्रामीण क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि जावद क्षेत्र के नयागांव, मोरका और केसरपुरा में 25 करोड़ से अधिक खर्च कर औद्योगिक विकास किया गया है, जिससे युवाओं को रोजगार मिला है इसी तरह से ग्रामीणों को सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करने के लिए विधानसभा क्षेत्र में 19 स्थानों पर डोम बनाए गए हैं। सकलेचा ने कहा कि भाजपा ने हमेशा सभी समाज वर्गों को ध्यान में रखकर जनकल्याणकारी योजनाएं बनाई है। चुनाव के समय झूठे वादे कर कांग्रेस अफवाहें फैला रही है, लेकिन जनता सच जानती है। कांग्रेस शासन में तबादला गैंग हावी थी और भरपूर दलाली होती थी। भाजपा ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा गांव, गरीब, किसान और मजदूर के हित के बारे में सोचती है। ग्रामीण क्षेत्र में सड़कों का विकास किया गया है। अब जावेद क्षेत्र के 242 गांव में गांधी सागर का पानी लाने की योजना पर काम हो रहा है। निश्चित रूप से जावद क्षेत्र अब हरियाणा और पंजाब की तरह खेती के क्षेत्र में भी अग्रणी होगा जनसंपर्क के दौरान सकलेचा के साथ भाजपा सिंगोली मंडल के पदाधिकारी कार्यकर्ता बूथ प्रभारी एवं वर्ष लोग साथ थे। सोमवार को सकलेचा ने दोपहर बाद ग्राम धारडी, अरनिया, नयागांव, कदवासा, अनेड, पलासिया, गुलसरी, सलोदा,महापुरा, सहनात तलाई, थड़ोद में जनसंपर्क किया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। बुजुर्गों ने जीत के लिए आशीर्वाद दिया। युवाओं ने एक बार फिर से भाजपा सरकार के नारे लगाए

Related Post