13 नवम्बर को राहुल गांधी नीमच जिले के डिकेन मे विशाल आमसभा को करेंगे संबोधित

प्रदीप जैन। November 5, 2023, 7:54 pm Technology

कांग्रेस नेता जुटे तैय्यारी मे नीमच मंदसौर सहित राजस्थान के कांग्रेस उम्मीदवारो को विजयी बनाने की करेगे अपील

सिंगोली। मध्यप्रदेश का नीमच जिला इस समय राजनिति का प्रमुख केंद्र बना हुआ हे।

यहां पर कांग्रेस और भाजपा दोनो दल इस चुनाव मे विजय प्राप्त करने के लिए ऐडी से चोटी का जोर लगाते हुए दिख रहे है। भाजपा अपनी सीटे बरकरार रखने के लिए तो कांग्रेस यहां की सीटे हथियाने के लिए कोई कसर नही छोड़ रहे है। भाजपा और कांग्रेस दोनो दलो के राष्ट्रीय स्तर के नेता यहां आकर चुनावी सभाए कर अपने दल के लिए वातावरण बनाने का काम कर रहे है। भाजपा की ओर से 9 नवम्बर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीमच आ रहे हे तो वही दिनांक 13 नवम्बर को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी नीमच जिले के डिकेन मे विशाल आम सभा को सम्बोधित करने के लिए आ रहे है। उपरोक्त विषय मे जानकारी देते हुए जावद से कांग्रेस उम्मीदवार समंदर पटेल एवं जिलाध्यक्ष अनिल चौरसिया ने बताया की 13 नवम्बर को राहुल गांधी दिल्ली से विमान द्वारा डबोक उतरेगे और वहां से हेलीकॉप्टर से प्रात 11-30 बजे नीमच जिले के डिकेन पहुंचेगे जहां नीमच जिले की तीनो विधानसभा क्षैत्र नीमच मनासा जावद सहित मंदसौर जिले एवं समीपस्थ राजस्थान के विधानसभा क्षैत्रो से कांग्रेस के उम्मीदवारो को विजयी बनाने की अपील करेगे। राहुल गांधी के आगमन को लेकर कांग्रेस नेता पुरी तरह सक्रिय होकर जोर-शोर से तैय्यारियो मे लग गए है। समंदर पटेल के अनुसार सभा मे पचास हजार से अधिक लोग एकत्रित होगे कुल मिलाकर नीमच जिला इस समय राजनिति का मुख्य केंद्र बना हुआ है। भाजपा ओर कांग्रेस दोनो दल पुरी ताकत के साथ चुनावी मैदान मे है। हालंकी दिपावली जैसा बड़ा त्योहार होने से लोग त्योहार मनाने मे व्यस्त रहेगे फिर भी त्योहार के बीच लोकतंत्र के इस पर्व को मनाने मे लोग पिछे नही रहेगे। नीमच जिले पर पुरे देश की निगाह है क्योंकि यह जिला दो- दो मुख्यमंत्रीयो का गृह जिला जो है।

Related Post