नीमच । रविवार आज प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक गांधी मैदान पटना शब्द पर्व 'पुस्तक मेला' सह सांस्कृतिक महोत्सव का मंच में मातृभाषा हिंदी संगठन एवं साहित्य दर्पण पीएण्ड डी के माध्यम से युवा कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बिहार के रचनाकारों का काव्य पाठ एवं सम्मान होना सुनिश्चित हुआ है। ही साथ साहित्यकारों एवं नगर के प्रमुख लोगों की उपस्थिति एंव उद्बोधन होगा।
इस कार्यक्रम में कुमार लक्ष्मीकांत के संयोजन में 20 नवाँकुर कवियों को 'मातृभाषा हिंदी संगठन द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इस आयोजन में मंच संचालक के रुप में प्रसिद्ध ओज कवि विकास वर्धन मिश्र रहेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरुण सिंह प्रदेश अध्यक्ष कला संस्कृति प्रकोष्ठ, भाजपा बिहार एवं राजा रवि प्रदेश सह-संयोजक संवाद केंद्र, भाजपा बिहार तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में शायर समीर परिमल असिस्टेंट कमिश्नर स्टेट टैक्स सर्विस बिहार फाइनेंस सर्विस तथा अतिथि कवि के रूप में कवि निर्भय निर्वाण एंव अमृतेश उपस्थिति होगें। शब्द पर्व" पुस्तक मेला सह सांस्कृतिक महोत्सव युवा कवि सम्मेलन आज 05 नवम्बर 2023 रविवार समयः प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक गांधी मैदान, पटना (शब्द पर्व 'पुस्तक मेला' सह सांस्कृतिक महोत्सव मुख्य मंच में युवाकवि कुमार लक्ष्मीकांत होंगे।