Latest News

मतदाता जागरूकता अभियान तहत रन फॉर डेमोक्रेसी आयोजित

Neemuch headlines November 4, 2023, 6:08 pm Technology

नीमच । शासकीय बालक उ.मा.वि. क्रमांक 2 नीमच के तत्‍वाधान में शनिवार को शिक्षा विभाग द्वारा रन फॉर डेमोक्रेसी आयोजित की गई। दौड़ का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर प्रात 8 बजे शा.बालक उ.मा.वि. क्रमांक 2 नीमच के मैदान से हुआ।

यह दौड़ सब्जी मंडी चौराहा, कमल चौक से होते हुए पुनः क्रमांक 2 मैदान पर समाप्त हुई।दौड़ में सबसे आगे मशाल लेकर खिलाड़ी दौड़ रहे थे, उनके पीछे बड़ी संख्या में शा.बा.उ.मा.वि.क्र.2 नीमच, शा.माडल स्कूल नीमच, उत्कृष्ट विद्यालय नीमच के बालक बालिकाओं के साथ ही शिक्षक-शिक्षिकाएं खिलाड़ी,खेल युवा कल्याण विभाग नीमच के अधिकारी-कर्मचारियों ने सहभागिता की। दौड़ समाप्ति के पश्चात सभी को मतदाता शपथ प्रभारी प्राचार्य राधेश्याम धाकड़ ने दिलाई।

कार्यक्रम का संचालन एंव आभार प्रदर्शन भरत सिंह कुमावत ने किया।

Related Post