आंतरी में कार्यालय का शुभारंभ, भाजपा प्रत्याशी मारू को मिला बुजुर्गों का आशीर्वाद

Neemuch headlines November 4, 2023, 8:04 am Technology

मनासा। भाजपा प्रत्याशी अनिरुद्ध (माधव) मारू ने आंतरी में कार्यालय में का शुभारंभ किया। मारू को युवाओ से लेकर बुजुर्गों का आशीर्वाद मिल रहा है। मारू ओर भाजपा के प्रति लोगो मे विश्वास बढ़ रहा है। संवाद और जनसपंर्क में जनसैलाब दिख रहा है। नलवा ढाणी में लोगो ने भाजपा प्रत्याशी का स्वागत किया। मारू के विधायकी कार्यकाल में ढाणी वासियों को पुल की सौगात मिली। विकास के इस क्रम को आगे बढाने के लोगो ने मारू को जिताने का संकल्प लिया। मेरियाखेड़ी, देवरी आंतरी, कड़ी आंतरी में जनसम्पर्क में जगह जगह कार्यकर्ताओ ने मारू का स्वागत कर अपना समर्थन प्रदान किया। सेमली आंतरी में भी मारू ने किसान नेता बनकर टैक्टर पर जनसम्पर्क किया। देंथल, आंतरी खेड़ा में मतदाताओं से भेंट कर जीत का आशिर्वाद लिया। आंतरी में कार्यालय शुभारम्भ ओर गांव भृमण कर मारु ने भाजपा को पुनः जिताने की अपील की कार्यकर्ताओं ने मारू को हर बूथ से भाजपा जीतेगी यह सकंल्प लिया। इस अवसर पर मुखर्जी मण्डल अध्यक्ष सहित पार्टी पदाधिकारी ओर कार्यकर्ता साथ चल रहै थे।

Related Post