चीताखेड़ा । प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी कल दिवस 3 नवंबर 2023 गुरुवार को दोपहर 12:30 बजे नीमच जिला मुख्यालय पर मेसी शोरूम के पास स्थित अंबेडकर सर्किल पर नीमच कांग्रेस प्रत्याशी उमराव सिंह गुर्जर, मनासा विधायक प्रत्याशी नरेंद्र नाहटा जावद विधानसभा क्षेत्र से विधायक पद हेतु कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशीयों समंदर पटेल के समर्थन में आमसभा को सम्बोधित करने पधार रहे हैं। उपरोक्त जानकारी ब्लॉक महिला कांग्रेस कमेटी जीरन अध्यक्ष सुमित्रा मांगरिया ने प्रेस विज्ञप्ति में देते हुए बताया।
जीरन ब्लॉक के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में निर्धारित समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।