सिंगोली। मध्यप्रदेश का नीमच जिला इस समय राजनिति का मुख्य केंद्र बना हुआ है। भाजपा ओर कांग्रेस दोनो ही दल यहां की तीनो विधानसभा सीटो पर अपने अपने अपने दल के उम्मीदवारो को जीत दिलाने मे कोई कमी कसर नही रख रहे। फिर चाहे वो बगावत को रोकने की बात हो या रूठे कार्यकर्ताओ को मनाने की बात हो हर पहलू पर ध्यान देकर चुनावी मैदान मे बाजी मारने के लिए दोनो दल भरपूर कोशिश कर रहे है। ज्ञात रहे भाजपा जिले की तीनो सीटो पर अपना कब्जा बरकरार रखना चाहती हे तो वही कांग्रेस जिले मे चल रहे वर्षो के सुखे को हर हाल समाप्त करना चाहती है। फार्म उठाने की अंतिम तारीख के बाद जिले की तीनो सीटो पर वैसे तो सीधी टक्कर हे। पर जावद सीट पर पूरण अहीर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप मे मैदान मे होने से यहां त्रिकोणीय मुकाबला होगा कुल मिलाकर अब चुनावी तस्वीर साफ हो गई है और दोनो ही दल प्रचार अभियान को तेज कर रहे है। ओर अपने अपने बड़े नेताओ की आम सभाएं करवा कर माहोल को अपने पक्ष मे करने मे लगे हुए है। इसी क्रम मे आज 3 नवम्बर को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ नीमच मे कांग्रेस के तीनो उम्मीदवार उमराव सिंह गूर्जर नरेंद्र नाहटा और समंदर पटेल के समर्थन मे विशाल आम सभा को संबोधित करेगे वही भाजपा की ओर से केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तौमर ओमप्रकाश सकलेचा के समर्थन मे गांव जाट मे विशाल आमसभा को संबोधित करेगे। इस तरह दोनो दलो के वरिष्ठ नेता आज नीमच जिले मे सभाओ को संबोधित कर माहौल को अपनी ओर करने का प्रयास करेगे। अभी दो दिन पहले ही प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी जिले के झांतला मे सभा करके गए है। मिल रही जानकारी के अनुसार आने वाले दिनो मे ओर भी बड़ी सभाएं नीमच जिले मे होने वाली है। कुल मिलाकर चुनाव बड़े रोचक मोड पर होकर कोई भी दल कम पड़ता नही दिख रहा है। हालंकी चुनावी प्रबंधन मे भाजपा कांग्रेस से काफी आगे दिखाई दे रही है।धीरे धीरे कांग्रेस भी अपने प्रबंधन को चाक चौबंद करते हुए बाजी मारने की कोशिश मे है। चुनावी चौसर बिछ चुकी है तस्वीर भी साफ हो गई की किसका मुकाबला किससे है इसलिए सभी उम्मीदवार अपने अपने हिसाब से दावं पेच लगा कर इस जंग को जितने की कोशिश करेगे। हमे तो समय का इन्तजार ही करना पड़ेगा की कोन किसको मात दे पाता है। नेताओ का आना जारी है प्रदेशभर की निगाहे नीमच जिले पर है। आपकी जानकारी के लिए एक बार फिर बता दे की किसका मुकाबला किससे है। नीमच मे भाजपा से दिलीप सिंह परिहार कांग्रेस से उमराव सिंह गूर्जर मनासा मे भाजपा से अनिरूद्ध माधव मारू कांग्रेस से नरेंद्र नाहटा जावद मे भाजपा से ओमप्रकाश सकलेचा कांग्रेस से समंदर पटेल तथा पूरण अहीर निर्दलीय इस तरह इन उम्मीदवारो के बीच मुख्य मुकाबला होना है। जैसे जैसे चुनाव का समय नजदीक आएगा चुनाव प्रचार ओर तेज होता जाएगा बीच मे महत्वपूर्ण त्योहार दिपावली भी है लोग त्योहार भी मनाएगे और चुनाव प्रचार भी करेगे।