भव्य दीक्षा महोत्सव नीमच में

Neemuch headlines November 1, 2023, 4:04 pm Technology

कुकडेश्वर । अखिल भारत वर्षीय साधुमार्गी जैन के हुकमेश संघ के नवम् नक्षत्र प्रातः स्मरणीय युग निर्माता, प्रतिपल वन्दनीय उत्कांति प्रदाता, परम पूज्य आचार्य भगवन श्री 1008 रामलालजी म.सा. एवं बहुश्रुत वाचनाचार्य उपाध्याय प्रवर श्रद्धेय श्री राजेश मुनिजी म.सा. की महती कृपा से नीमच की धन्यधरा पर आचार्य श्री के मुखारविंद से मुमुक्षु बहन तमन्ना जी जैन सुपुत्री शुभकरण जी मनभर जी जैन अलीगढ़ रामपुरा उखलाना जिला टोंक राजस्थान की जैन भागवती दीक्षा 5 नवम्बर 2023 को साधना महोत्सव चार्तुमास के प्रवचन सभा राठौर परिसर नीमच मप्र में संभावित है। श्री साधुमार्गी जैन श्रावक संघ नीमच के प्रबल पुण्योदय से दीक्षा महोत्सव के तहत निरंतर जारी है। साथ ही नीमच में त्याग तप तपस्या का ठाट चल रहा है। दीक्षा महोत्सव में सभी श्री संघ की सहभागिता सुनिश्चित करें। उक्त जानकारी अ भा व साधुमार्गी जैन के अंहिसा प्रचारक महेश नाहटा ने दी कार्य क्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र जी गांधी उपाध्यक्ष अजीत जी चेलावत, मंत्री कमल जी पिलोदीया के साथ राष्ट्रीय पदाधिकारियों व कई संघों की उपस्थिति सम्भावित है।

Related Post