नीमच। नीमच शहर में में आज अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने अपने ही एक साथी को चाकू से गोद दिया। दरअसल घटना आज शुक्रवार को दोपहर की है जहां युवक अरुण पिता कैलाश खटीक जो की जवाहर नगर में किराए के मकान में रह रहा था उसे अज्ञात कारणों के चलते चाकू से गोद दिया गया, जिसे आसपास के लोगों ने जिला चिकित्सालय पहुंचाया। सूचना मिलने पर कैंट पुलिस भी मौके पर पहुंची एवं घायल व्यक्ति को उदयपुर रेफर किया गया।
हालांकि घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है इस मामले में पुलिस मामले की जांच में जुटी।