Latest News

रतनगढ में धूमधाम से हुआ भाजपा कार्यालय का शुभारंभ, बोले सकलेचा संगठन ने मुझे नहीं, जावद क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं बनाया है उम्मीदवार

प्रदीप जैन October 23, 2023, 7:14 pm Technology

रतनगढ़। "भाजपा के शासन में जावद विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों के विकास कार्य हुए हैं, जिसका बड़ा उदाहरण आपका रतनगढ घाटा सेक्शन है। 24 करोड़ की लागत से रतनगढ घाट सेक्शन का विकास भाजपा के शासन में हुआ है। आज घाट सेक्शन कोटा राजस्थान जाने का सुगम मार्ग बन चुका है।

ये जावद क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों की बदोलत है कि संगठन ने मुझे एक बार फिर जावद विधानसभा क्षेत्र की सेवा का मौका दिया है। संगठन ने मुझे नहीं जावद क्षेत्र के भाजपा कार्याकर्ताओं को उम्मीदवार बनाया है।" यह विचार भाजपा प्रत्याशी व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने व्यक्त किए हैं, वे 23 अक्टूबर को रतनगढ में भाजपा कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि "हर बार की तरह इस बार भी विधानसभा चुनाव मैं नहीं मेरे सम्मानीय भाजपा कार्यकर्ता लड़े हैं। हर बार की तरह आपकों मुझे नहीं भारतीय जनता पार्ट को विजय बनाना है।" इस मौके पर श्री सखलेचा ने जावद विधानसभा क्षेत्र में किए करोड़ों के विकास काया~ के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही उन्होंने जावद क्षेत्र में स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में जो कार्य किए हैं, उनके बारे भी बताया, जिसमें खासकर डिजिटल शिक्षा और विभिन्न रोगों की जांच के शिविर आयोजित कर विधानसभा क्षेत्र की जनता के स्वास्थ्य का परीक्षण शामिल हैं।

विधिविधान से हुआ कार्यालय शुभारंभ :-

रतनगढ में भाजपा कार्यालय का शुभारंभ विधिविधान से पूजा अर्चना कर किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष जसवंत बंजारा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शंभु लाल धाकड़, जिला मंत्री सतीश व्यास, मंडल महामंत्री पिंकेश मंडोवरा, नगर परिषद अध्यक्ष सुगनाबाई कचरू लाल गुर्जर, डीकेन नगर परिषद अध्यक्ष श्रवण पाटीदार, ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया ।

कार्यक्रम अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन भील, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंदा देवी बैरागी, उपाध्यक्ष किरण देवी छीपा, जिला पंचायत सदस्य मांगीलाल भील, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष लालाराम धाकड़, शिवनंदन छीपा, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र खींचा, जनपद सदस्य मांगीलाल भील, अशोक मेघवंशी, कन्हैया लाल चारण, अजजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कन्हैया लाल भील, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष बनवारीलाल धाकड़, सुरेश मंडोवरा, गोवर्धन चारण, केशव चारण, शोकिन सोनी, नितेश सेन, जोगेंद्र चारण, पार्षद राजेंद्र मूंदड़ा, गोपाल राठोर, गुड्डुसिंह राजपूत, गौतम बेरागी, विनोद मंडावत, हसमुख सोनी, हरिश माली, नितू पाराशर, मनोहर पाटीदार, शिव बैरागी, नेमीचंद चारण, कन्हैया लाल पाटीदार, बल्लू सेन, बाबू चारण, बनवारीलाल पाराशर, रामसुख प्रधान, महेश पटेलिया, सरपंच प्रकाश धाकड, राजेंद्र शर्मा, किशन भ्रह्मभत्त, बाबू गुर्जर, श्रवण गुर्जर, रामकुंवर धाकड़, सत्तू गुर्जर, नीलेश पाटीदार, बबलू रैगर, संजय धाकड़, मनीष नामदेव, राहुल गुर्जर, मुरली बैरागी, कमल शर्मा, सोनू शर्मा, तुलसीराम धाकड़, माही बंजारा, सोनू दमामी, जगदीश प्रजापत, रोशन बंजारा, जगदीश धाकड़, करणसिंह राजपूत, जीवनदास चारण, दिनेश टेलर, दिनेश बैरागी, सभी मोर्चा प्रकोष्ठ समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Post