Latest News

सरवानिया महाराज में दशहरे के पावन पर्व पर 23 अक्टूबर को अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन।

Neemuch headlines October 20, 2023, 11:57 am Technology

सरवानिया महाराज। नगर परिषद के तत्वाधान में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी नवरात्रि व दशहरे के पावन पर्व पर अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन 23 अक्टूबर को शाम 7 बजे नगर परिषद के पास स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किया जा रहा है।

जिसमे जॉनी बैरागी धार हास्य सम्राट, लोकेश महाकाली नाथद्वारा हास्य, राजेश लोटपोट झालावाड़ हास्य, मुकेश मस्ताना महागड, पैरोडी रोहिणी पंड्या बांसवाड़ा, ओर योगेश शर्मा सूत्रधार मोरवन द्वारा शानदार प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया जायेगा।

वही दशहरा उत्सव के तहत 24 अक्टूबर मंगलवार को शाम 7 बजे भव्य आतिशबाजी के साथ स्कूल मैदान पर 31 फिट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जायेगा।

Related Post