नीमच । शहर के हर्कियाखाल बांध क्षेत्र की अवैध खेती पर प्रशासन द्वारा आज एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया गया। लगातार मिल रही शिकायत को लेकर प्रशासन ने आज 10 जेसीबी के साथ बांध से खेतों की सिंचाई के लिए अवैध रूप से बिछाई गई सैकड़ो पाइप लाइनों को हटाया गया। जानकारी के अनुसार आज सुबह 7 बजे प्रशासन नपा अमले के साथ हर्कियाखाल बांध पहुँचा, जहा अवैध रूप से सिंचाई के लिए पानी ले जा रहे लोगों में हड़कंप मच गया, वही मोके पर लोगो की भीड़ जमा हो गए। डेम के आसपास के इलाके में अवैध खेती की भी शिकायत पूर्व में कई बार प्रशासन को लोगों की तरफ से की जाती रही है। जिस पर कई बार प्रशासन ने अवैध खेती पर भी कार्रवाई की। इस बार जिले में औसत वर्षा हुई है। जिसके चलते सीताराम जाजू सागर डैम का जलस्तर भी काफी कम है और ऐसे में यदि पानी की चोरी को नहीं रोका जाता है, तो आने वाले दिनों में नीमच शहर के लिए पेयजल का संकट खड़ा हो सकता है। इसी के मध्य नजर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। साथ ही दर्जनों अवैध रूप से बिछाई गई पाइप लाइनों को हटाया गया साथी पानी लिफ्ट करने के साधनों को भी हटाया जा रहा है। कार्रवाई में पुलिस, प्रशासन, नगर पालिका सहित अन्य विभाग के 200 से अधिक अधिकारी कर्मचारी शामिल है। गौरतलब है कि जिला प्रशासन को समय-समय आसपास के ग्रामीणों और नीमच शहर के जागरूक नागरिकों ने सीताराम जाजु सागर डैम से पानी चोरी की शिकायतें की जाती रही हैं।
सीताराम जाजू सागर डेम को नीमच शहर की पेयजल आपूर्ति के लिए बनाया गया था। इन लोगों की रही सहभागिता, इस कार्रवाई में करीब 200 से अधिक लोग शामिल है। 25 पटवारी, 5 तहसीलदार, 5 थाना प्रभारी, एएसपी, एसडीएम, डीएसपी, सीएसपी, 50 से अधिक पुलिसकर्मी सहित बड़ी संख्या में नगर पालिका कर्मचारी अधिकारी, राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी आदि शामिल है। कितने वाहन और मशीनें लगी है इस कार्रवाई में 10 जेसीबी मशीन, 6 ट्रैक्टर, 2 दमखल की गाड़ियां, 1 एम्बुलेंस के अलावा करीब डेढ़ दर्जन अन्य वाहन शामिल है। इनका कहना है जाजु सागर डेम से नीमच शहर से पेयजल की आपूर्ति की जाती है। इस बार औसत वर्षा हुई है, अपेक्षित जल संग्रहण नहीं हो पाया। आसपास के लोग यहां से पानी को लिफ्ट करके ले जाते है। जल संकट की आशंका दूर करने के लिये आज बड़ी कार्यवाही की है। सभी पाइप लाइनों को उखाड़ जा रहा है। पानी लिफ्ट करने के साधनों को हटाया जा रहा है। ममता खेड़े, एसडीएम नीमच कार्रवाई में पुलिस के आला अधिकारी मौजूद है। जिसमें 5 थाना प्रभारी सहित इन थानों के पुलिस बल शामिल हैं।
नवल सिंह सिसोदिया, एडिशनल एसपी नीमच