कुकड़ेश्वर। अखिल भारत वर्षीय साधुमार्गी जैन संघ के हुकमेश संघ के नवम् नक्षत्र युग निर्माता प्रतिपल वन्दनीय उत्त्कांति प्रदाता, परम पूज्य आचार्य भगवन 1008 रामलाल जी मासा, बहुश्रुत वाचनाचार्य उपाध्याय प्रवर श्रद्धेय राजेश मुनिजी म.सा. की महती कृपा से युग निर्माता आचार्य रामेश जी के मुखारविंद से 23 वर्षीय मुमुक्षु नमन मेहता सुपुत्र विजयजी सुनीता मेहता रतलाम सुपौत्र सुजानमलजी कंचन देवी मेहता रतलाम की जैन भागवती दीक्षा नीमच में 18 अक्टूबर 2023 को करेमी भंते! के पाठ से सविधि सम्पन्न हुई।
आचार्य ने नया नामकरण करते हुए दिक्षा अंगीकार कर अब नवदीक्षित श्री नमन जी म.सा. के नाम से जिनशासन को शोभायमान करेंगे। अभी तक आचार्य श्री के मुखारविंद से कुल 375 दीक्षाएं सम्पन्न हुई। इसी प्रकार सुश्री तमन्ना जी ( मीणा ) जैन 19 वर्ष की सुपुत्री - शुभकरणजी सा मनभर जी जैन अलीगढ़ रामपुरा उखलाना (जिला. टोंक) राजस्थान की जैन भागवती दीक्षा 5 नवम्बर 2023 को नीमच मप्र के लिए घोषित हुई जो आचार्य श्री के मुखारविंद से होगी। मुमुक्षु सुश्री आर्ची नाहर सुपुत्री राजेशजी सुषमाजी नाहर, सुपौत्री श्री शांतिलालजी सुन्दरबाई नाहर बैंगू (जिला चितौडगढ़) राजस्थान की जैन भागवत दीक्षा 22 जनवरी 2024 को सभी आगारों सहित घोषित हुई। आज 18 अक्टूबर को नीमच मे आज्ञा पत्र मुमुक्षु अंकिता बाफणा शिरपुर महाराष्ट्र वालो का आज्ञापत्र गुरुचरणो में पेश हुआ उनकी दीक्षा 22 जनवरी 2024 को होगी। इसी प्रकार मुमुक्षु सुश्री नेहा जी राखेचा सुपुत्री श्री नवनीत जी श्रीमती ज्योति जी राखेचा सुपौत्री स्व. गिरधरलाल जी स्व. सरलाबाई जी राखेचा, शिरपुर (महा.) जैन भागवती दीक्षा 17 फरवरी 2024 को सभी आगारों सहित घोषित ।