Latest News

मंडरा रहे बादल, तापमान में वृद्धि, अक्टूबर में भी तापमान जा रहा 37 डिग्री पार,

neemuch headlines October 13, 2023, 7:08 pm Technology

नीमच । इन दिनों आसमान पर मंडराते बादलों के बीच तापमान में भी उछाल आया है व सुबह 10 बजे बाद से धूप चुभने लगी है। अक्टूबर माह में हल्की शीतलहर की शुरुआत हो जाती है, लेकिन आधा माह पूरा होने को है, लेकिन अब तक हवा शीतल नहीं हुई है।

अक्टूबर माह में भी तापमान 37 डिग्री पार जा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि शरद पूर्णिमा के बाद मौसम में बदलाव आ सकता है। शहर सहित जिले में मौसम का स्वभाव बार-बार बदल रहा है। हर दिन सुबह होने के साथ तेज धूप और गर्मी तो दोपहर बाद आसमान पर छायें बादलों के बीच मौसम उमस भरा हो रहा है। आसमान पर मंडराते बादलों के बीच तापमान में वृद्धि हुई है और गर्मी का प्रभाव शुक्रवार से बढ़ा भी है। शुक्रवार दोपहर को तापमान 37 डिग्री तक पहुंच गया है मौसम के विषेशज्ञों की माने तो अक्टूबर माह के अगले तीन से सात दिन भी ऐसे ही रहने वाले हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले माह में भी रात में सर्दी तो दिन में गर्मी रहेगी। प्रतीक्षा करना होगा, हर बार राजस्थान सहित अन्य राज्यों से मालवा व मंदसौर जिले में भी गर्म हवा आती है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। मोसम डिस्टर्बेस पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के कारण नए सिस्टम बन रहे हैं। ऐसे में अक्टूबर माह में गर्म हवाएं भी चल सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मौसम में बड़े बदलाव के लिए प्रतिक्षा करना होगी।

फिलहाल आसमान में बादल छाए रहने से गर्मी व उमस कायम रहेगी।

Related Post