Latest News

जातिगत गणना प्रत्येक नागरिक के विकास का प्रमुख आधार कांग्रेस अजा प्रकोष्ठ राष्ट्रीय संयोजक

neemuch headlines October 8, 2023, 7:26 pm Technology

नीमच । अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक गोपाल डैनवाल ने शाम 5 बजे सर्व मेघवंश के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रभु लाल चंदेल की उपस्थिति में होटल भारत पैलेस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के विकास के लिए जातिगत जनगणना भी एक महत्वपूर्ण विषय है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश 'कुमार ने अभिनव पहल प्रारंभ की है जो सम्मान योग्य कदम है।

देश के विकास के लिए 1931 में जातिगत गणना हुई थी। वर्तमान प्रधानमंत्री को भी राष्ट्रीय विकास के लिए जातिगत जनगणना करवाना चाहिए। इससे समाज विकास में बहुत बड़ी सहायता मिल सकती है राहुल गांधी के बताएं जाति का जनगणना के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे देश में संघर्ष करेगा और जिसकी जितनी भागीदारी उतनी उसकी हिस्सेदारी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता घर- घर जाएंगे। भाजपा धर्म के नाम पर वोट मांगती है। जनता भाजपा के भ्रष्टाचार से परेशान हो चुकी है। आगामी विधानसभा चुनाव में सभी राज्यों में कांग्रेस भारी बहुमत से विजय हासिल करेगी। भारत देश के वैज्ञानिकों की मेहनत का परिणाम है कि चंद्रयान-20 सफल रहा। दलित और अनुसूचित जाति जनजाति पर अत्याचार के खिलाफ कांग्रेस संगठन सदैव संघर्ष करेगा। पिछड़ा वर्ग यदि अपना अधिकार मांगता है तो संघर्ष का सामना करना पड़ता है। कांग्रेस की सरकार बनी तो पिछड़े और दलित वर्ग का सम्मान के लिए योजनाएं लागू की जाएगी।

भाजपा राज्य में अत्याचार बढ़ने से अब जनता भाजपा को चुनाव में पराजित कर सड़क का रास्ता दिखाएगी। भाजपा धर्म की आड़ में सत्ता के लिए पर आम जनता को गुमराह कर रही है। हिंदुओं का विरोध कांग्रेस ने कभी नहीं किया । भाजपा की नीतियों का कांग्रेस विरोध कर रही है। पिछड़ा और दलित वर्ग पहले भी कांग्रेस के साथ था आज भी है। आगे भी रहेगा। राष्ट्रीय कर्मकांड शोध संस्थान जयपुर के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित नरोत्तम सागर ने कहा कि धर्म के नाम पर पिछड़े वर्ग को आए दिन अत्याचार का सामना करना पड़ता है। अब अजा, जजा वर्ग स्वंय शिक्षित और धर्म कर्म में संस्कारित हो चुका है। कर्मकांड वह स्वयं करता है। विगत 35 वर्षों में 500 अनुसूचित जाति जनजाति के लोगों ने कर्मकांड का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। सर्व मेघवंश मध्य प्रदेश के संयुक्त सचिव कन्हैयालाल मेघवाल ने बताया कि यहां वे आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ताओं से वन टु वन भेंट वार्ता भी की। श्री डेनवाल ने इसके साथ ही ही मेघवंश के कार्यकर्ताओं से भी वार्ता की। और रात्रि विश्राम के बाद सुबह उज्जैन के लिए प्रस्थान कर गए थे।

Related Post