Latest News

हम उम्र से मिलाया हाथ, बुजुर्गों का मिला आशीर्वाद दौरे के दौरान खेतों में पहुंचे समंदर पटेल।

प्रदीप जैन October 8, 2023, 7:24 pm Technology

सिंगोली। कांग्रेस नेता समंदर पटेल को अपनी विधानसभा क्षेत्र जावद के हर गांव में व्यापक जन समर्थन मिल रहा है। अपने सिंगोली ब्लॉक के प्रवास के दौरान पटेल खेतों में पहुंच गए और किसानों से उनकी समस्याओं से रूबरू हुए। इस दरमियान ग्रामीणों द्वारा उनकी खूब आवभगत की गई। गांव के दौरे के बाद देर रात्रि सिंगोली पहुंचे। कार्यकर्ताओं के साथ पटेल ग्राम राजपुरा झंवर में आयोजित सत्यवादी वीर तेजाजी महाराज के खेल महोत्सव में शामिल हुए, जहां ग्रामीणों द्वारा उनका मान सम्मान किया गया। बाद में धारडी, अरनिया, देवीपुरिया, लाडपुरा, कवई, बड़ी, सोडिजर आदि गांवों में पहुंचे। गांवो में हम उम्र लोगों से हाथ मिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया वही बड़े बुजुर्गों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद पाया। मुलाकात के दौरान कांग्रेस नेता पटेल ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर मौका मिलने पर उनके समाधान का हर संभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया।

इससे उत्साहित होकर गांव के लोगों ने कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगाते हुए बदलाव के प्रति समर्थन जताया। पटेल ने बताया कि लगातार 18 साल तक मौका मिलने के बावजूद मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा क्षेत्र के विकास को गति नहीं दे पाए। यहां तक कि उनके खुद के कार्यकर्ताओं में भी विकास को लेकर रोष देखा गया। लोगों का कहना था कि लगातार जीतने के बावजूद मंत्री द्वारा उनके क्षेत्र के विकास संबंधी कोई काम नही कराया गया। जनता का यह आक्रोश अब बदलाव के रूप में बाहर आएगा।

Related Post