Latest News

तकनीकी संचार शिक्षा विकसित भारत का प्रमुख आधार, प्रबुद्ध सम्मेलन में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, नीमच विकास में प्रबुधजन की भागीदारी महत्वपूर्ण पवन पाटीदार

neemuch headlines October 8, 2023, 5:22 pm Technology

नीमच। संचार क्रांति की तकनीकी शिक्षा विकसित भारत का प्रमुख आधार है। पिछली सरकारों में रेलवे का सर्वे 5 साल में पूरा होता थाआज रेल लाइन का सर्वे मात्र 7 दिन में पूरा हो जाता है। क्षेत्र के जन प्रतिनिधि विकास के लिए सदैव सजग है | नीमच विकास का जन भागीदारी मॉडल देश के लिए आदर्श केंद्र बनेगा। यह बात केंद्रीय वाणिज्य उद्योग उपभोक्ता मामले खाद्य सार्वजनिक वितरण और कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल ने कही। वे मनासा मार्ग स्थित मंगलम रिसोर्ट के सभागार में रविवार सुबह 11 बजे आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि विश्व स्तर पर जलवायु प्रदूषण की समस्या गंभीर है। इसके समाधान के लिए भारत ने चुनौती स्वीकार की है और इसमें कुछ हद तक सफलता भी प्राप्त की है। सोलर ऊर्जा उत्पादन और चंबल के पानी का वितरण से उद्योग विकास की संभावना बढ़ गई है। नीमच उद्योग क्षेत्र में 5000 लोगों को रोजगार भी मिलेगा। डेढ़ लाख किसान सिंचाई खेती करेंगे। 100उद्योग प्रारंभ हो गए हैं 500 उद्योग शीघ्र आ रहे हैं, दो सीमेंट फैक्ट्री आ रही है रेलवे सुविधा बढ़ी है । विद्युत संरचना पूर्ण हुई है। दिल्ली से पीएम गति शक्ति की नई टीम भेज कर औद्योगिक विकास का सर्वे कराया जाएगा।

पायलट ट्रेनिंग सेंटर प्रारंभ हो गया है इसे और विस्तार करने का प्रयास किया जाएगा। आम जनता को विकास से वंचित रखना भी एक तरह का भ्रष्टाचार है जिसे रोकने का पूरा प्रयास भारत सरकार कर रही है। नरेंद्र मोदी की सरकार स्वयं औद्योगिक विकासशील योजनाओं का भूमि पूजन शिलान्यास भी करती है और लोकार्पण भी करती है। कांग्रेस सरकार ने स्पेक्ट्रम कोयला, वेल्थ खेल, घोटाला किया। वर्तमान सरकार कार्यकाल में चंद्रयान-3 अभियान को सफल बनाया। आधारभूत इंफ्रास्ट्रक्चर के माध्यम से देश का विकास तीव्र गति से किया जा रहा है करोड़ों लोगों को रोजगार मिल रहा है। तभी देश प्रगति करेगा। पिछली सरकारों में प्रोजेक्ट 20 साल में पूरे होते थे । वहीं प्रोजेक्ट मात्र 3 साल में पूरे हो रहे हैं। चारों ओर विकास की क्रांति हो रही है। शीघ्र ही नीमच में आईटी पार्क में विकसित होगा। नीमच व्यापार का केंद्र बनेगा। सभी देशवासी ने कर्तव्य भावना के साथ भारत विकास के कार्यों को आगे बढ़ाया । देश में एकता स्थापित करें नारी शक्ति का सम्मान करें और भारत को विश्व शांति का मॉडल बनाएं। भाजपा कार्यकर्ता टीम बनाकर प्रदेश और देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाए। देश की पाई पाई का सदुपयोग हो रहा है 30 लाख करोड़ रुपए सीधे जनता के खाते में पहुंच रहे हैं। सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि नीमच रतलाम दोहरीकरण व नीमच बड़ी सादड़ी रेल लाइन की स्वीकृति पीयूष गोयल के कार्यकाल की उपलब्धि है। अफीम उत्पादक किसानों के लिए संघर्ष जारी रहेगा। 1952 की जीत का प्रमुख आधार अफीम उत्पादक किसान समस्या का निराकरण था।

वर्तमान में 1 लाख 12000 पट्टटे चल रहे हैं आगमी समय में 150हजार पट्टे जारी किए जाएंगे। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे मिला है चार लिंक मिले हैं। उद्योग व पर्यटन विकास तेजी से होगा। भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार ने कहा कि निर्यात के क्षेत्र में देश निरंतर ऊंचाइयां प्राप्त कर रहा है। कोरोना काल में ऑक्सीजन प्लांट जन सहयोग से मनासा में स्थापित हुआ |बगीचे विकास की बात हो तो नीमच के सभी बगीचे जन सहयोग से विकसित हो रहे हैं भादवा माता लोक निर्माण, कोरोना काल में देश की सरकार ने 2 वर्षों में 80 करोड़ लोगों को निशुल्क खाद्यान्न प्रदान कर एक कीर्तिमान स्थापित किया है। नीमच नगरी नेत्रदान के बाद अब रक्तदान में भी वर्ल्ड की गिनीज बुक में नाम लिखवा दिया है । भादवा माता लोक के निर्माण में भी लोगों ने सहयोग किया है। उत्पादन के क्षेत्र में भी क्षेत्र अग्रणी है। अफीम से दवाइयां बनती है जिससे पूरे देश में उपचार होता है। मध्य प्रदेश के लघु उद्योग मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच के कारण देश के विकास को नई गति मिली है। 450 किलो वाट सोलर ऊर्जा का उत्पादन उपलब्धि है। बायोटेक्नो पार्क विकसित हो रहा है। क्षेत्र के लोगों में रिस्क लेने की भरपूर क्षमता है। अफीम उत्पादन लहसुन और औषधि उत्पादन को सरकार प्रोत्साहन दे रही है। मोरबी की उत्पादन यूनिट शीघ्र ही क्षेत्र में उद्योग स्थापित करेगी गैस पाइपलाइन 100 किलोमीटर से यहां आना प्रस्तावित है। युवा वर्ग एनीमेशन कोर्स सीख रहे हैं 9000 विद्यार्थी डिजिटल कोर्स सीख रहे हैं। औद्योगिक क्षेत्र में सेकंड स्थान पर बेस्ट उद्योग हब बनेगा। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष स्वाती गौरव चोपड़ा राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता रमेश मोरे, मनासा विधायक माधव मारू आदि मंचासीन थे। केंद्रीय मंत्री को एमपी के मन में मोदी की तस्वीर एवं चांदी का अफीम डोड़ा प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया। केंद्रीय मंत्री श्री गोयल का सामाजिक व्यापारिक आदि विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों, प्रतिनिधि के रूप में पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत सम्मान किया। शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र प्रदीप प्रजव्लित कर एवं माल्यार्पण कर किया गया।

कार्यक्रम का संचालन उमेश किलोरिया ने किया तथा आभार विधायक दिलीप सिंह परिहार ने माना।

Related Post