नीमच । नि:शक्तजनों के रिक्त 4 पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार 3 अक्टूबर 2023 को रखा गया था। उक्त साक्षात्कार में साक्षात्कार पैनल के द्वारा प्राप्त अंकानुसार अंतरिम मेरिट सूची तैयार की जाकर, कलेक्टोरेट नीमच के सूचना पटल पर एवं जिले की वेबसाईट पर 4 से 6 अक्टूबर 2023 शाम 6 बजे तक प्रकाशित की जा रही है।
उक्त प्रकाशित सूची के संबंध में आपत्ति स्थापना शाखा के प्रभारी अधिकारी, जिला नीमच के समक्ष 6 अक्टूबर 2023 को शाम 6 बजे तक प्रस्तुत की जा सकती है। नियत तिथि के पश्चात कोई भी दावे-आपत्ति स्वीकार नही की जावेगी