धामनिया में 33.49 लाख की लागत से होने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने किया

neemuch headlines October 4, 2023, 4:21 pm Technology

सरवानिया महाराज ।आने वाले समय में आपके क्षेत्र में बायो टेक्नोलॉजी पार्क बनकर तैयार होगा जिससे क्षेत्र वासियों को रोजगार के अवसर प्रदान होंगे।

भारतीय जनता पार्टी की सरकार है जो कभी किसी कार्यकर्ता के साथ भेदभाव नहीं करती है, यही कारण है कि पिछले 6 महीने में अलग अलग गांवों से सेकड़ो लोगो ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। आज इन्ही कार्यकर्ताओं की मेहनत से भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी यह बात नीमच जिले की जावद तहसील के ग्राम धामनिया में मंगलवार को मध्य प्रदेश शासन के केबिनेट मंत्री व जावद विधानसभा क्षेत्र के विधायक ओमप्रकाश सकलेचा ने 37.49 लाख की लागत से होने वाले सी.सी रोड़ निर्माण, सेग्रीमेशन शेड निर्माण, पुलिया निर्माण के भूमिजन करने के बाद ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान सरवानिया मंडल अध्यक्ष अर्जुन माली, नगर परिषद अध्यक्ष रूपेंद्र सिंह जेन, जनपद सदस्य कारुलाल पाटीदार, लासुर सरपंच प्रतिनिधि प्रकाशचन्द्र लोहार, आमलीभाट सरपंच प्रतिनिधि भंवर सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता एव ग्रामीण जन उपस्थित थे। मंत्री सखलेचा ने कहा कि भाजपा सरकार शहरों के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रो में लगातार विकास कर रही है। इस क्षेत्र के मण्डल अध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी की केंद्र व राज्य सरकार की सभी योजनाओं को प्रत्येक घर पहुचाकर उसका उचित लाभ ग्रामीणों को दिलवाया है। इस दौरान धामनिया के वर्तमान सरपंच कलाबाई मेघवाल, बालूराम जैन ( नलवाया), अशोक राठौर, पवन मेघवाल, कैलाश राठौर, शिवजी राठौर ने मंत्री सखलेचा की कार्यशैली व भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण ।

इससे पूर्व मंत्री  सखलेचा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित तथा कन्याओं का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने गांव में पुलिया निर्माण सी सी रोड़ निर्माण के साथ सेग्रीमेशन शेड निर्माण का भूमिजन भी किया।

जनपद सदस्य कालूराम पाटीदार ने स्वागत उद्बोधन में विकास कार्यों के बारे में विस्तार से अवगत कराया। अंत में सचिव रोडिलाल राठौर ने आभार माना। वही मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री  ओमप्रकाश सखलेचा का जन्मदिन 3 अक्टूबर को होने के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने साफा बंधवाकर एवं मिठाई खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी। इस मौके पर पंचायत पदाधिकारी व ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Related Post