Latest News

अज्ञात कारणों के चलते गर्भवती महिला ने की आत्महत्या, पीहर पक्ष ने दहेज़ के दबाव का लगाया आरोप

Neemuch Headlines May 16, 2022, 6:13 pm Technology

नीमच। नीमच सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मंगलम रिसोर्ट के सामने वेयर हाउस पर गर्भवती महिला ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। जैसे ही घटना के बारे में सिटी पुलिस को जानकारी मिली। तुरंत पुलिस टीम मोके पर पहुँची। शव का पंचनामा बनाकर शव को पीएम के लिए नीमच जिला चिकित्सालय भेजा। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलम रिसोर्ट के सामने वेयर हाउस पर एक नवविवाहित महिला रवीना पति राहुल नाथयोगी निवासी लोटवास ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। महिला अपने पति के साथ वेयर हाउस के सोरटेक्स के पीछे बने कमरों में रहते थे और यहीं पर काम करते थे। मृतिका का पीएम करवाया गया है। महिला करीब सात आठ महीने की गर्भवती भी थी। और दिसंबर 2020 में इनकी शादी हुई थी। मौके से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। वही पीहर पक्ष द्वारा ससुराल पक्ष पर मारपीट के साथ दहेज प्रताड़ना के आरोप भी लगाए गए हैं। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु की है। मृतिका की शादी करीब डेढ़ साल पहले ही हुई थी। सूत्रो अनुसार पीयर पक्ष ने दहेज प्रताड़ना की बात भी कही है। मृतिका के बड़े पापा शिवनाथ योगी ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी लड़की की शादी दिसंबर 2020 में की थी शादी के बाद से ही उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। उसके घर से एक डेड लाख रूपए लाने के लिए उस पर दबाव बनाया जा रहा था। इनके बीच में करीब 6 महीने से इसी को लेकर विवाद चल रहा था जिसके चलते आज उसने यह कदम उठाकर आत्महत्या कर ली। शिवनाथ ने बताया कि वहां गर्भवती भी थी। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

Related Post