Latest News

गौरक्षा दल की कार्यकारिणी का गठन अंकित जोशी जिलाध्यक्ष व प्रदेश संभाग में हुई नई नियुक्तियां

Neemuch Headlines May 15, 2022, 5:12 pm Technology

नीमच। गौरक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश कुमार प्रधान एवं गौ रक्षा दल प्रदेश अध्यक्ष गोपाल सिंह सिसोदिया प्रदेश महासचिव विनोद पाटीदार प्रदेश संगठन मंत्री मनोहर पाटीदार के आदेशानुसार गौरक्षा दल में नीमच जिले से नई नियुक्तियां दी गई, जिसमें प्रदेश मीडिया प्रभारी बने विक्रम सिंह सोनगरा उज्जैन संभाग अध्यक्ष बलवीर सिंह चंद्रावत उज्जैन संभाग महामंत्री कृष्ण पाल सिंह पवार नीमच जिला अध्यक्ष अंकित जोशी को नियुक्त किया गया। प्रदेश मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह सोनगरा ने जानकारी देते हुए बताया कि गौ रक्षा के लिए एवं गौ तस्करी को रोकने के लिए हम हर वक्त तैयार खड़े रहते हैं पूर्व में हम गौ पुत्र सेना संगठन से भी जुड़े हुए हैं पिछले 4 वर्षों से हम यह गौ रक्षा के प्रति तन मन धन एवं अच्छे लगने से कार्य कर रहे हैं हमारी समिति रजिस्ट्रेशन गौ पुत्र सेवा समिति के द्वारा गांव उचेड तहसील मनासा में श्री कृष्ण केसरियानाथ जीव दया संस्थान गौशाला को संचालन करने का बेड़ा भी उठाया है जिसे हम अच्छे सुचारू रूप से चला रहे हैं। सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को प्रदेश संभाग व सभी गौ भक्तों ने व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से शुभकामनाएं एवं बधाई भी दी।

Related Post