Latest News

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष का नीमच जिला आगमन, जगह जगह हुआ साफा बांधकर भव्य स्वागत

महेंद्र सिंह राठौड़ May 6, 2022, 6:29 pm Technology

नीमच। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर के नीमच आगमन पर ढोल ढमाको के साथ श्री राष्ट्रीय राजपुत करणी सेना के समस्त पदाधिकारीयो द्वारा नयागांव टोल पर फूल माला साफा पहनाकर तलवार भेट कर ढोल धमाके के साथ स्वागत किया गया उसके पश्चात जवासा चौराहे पर भव्य स्वागत किया गया ,फिर मां भादवा माता पहुँच प्रदेश अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर ने माता का आशीर्वाद लिया व वहा निर्माणाधीन राजपूत समाज धर्मशाला में चल रहे वास्तु शास्त्र पूजा में पधारे तत्पश्चात गिरदोड़ा में उनका भव्य स्वागत हुवा उसके बाद रावतखेडा चौराहे पर कनक श्री होटल पहुंचे आज नीमच जिले में समस्त जगह प्रदेश अध्यक्ष का ढोल ढमाको फुल मालाओं से भव्य स्वागत हुआ। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना जिला अध्यक्ष गिरिराज सिंह रूपपुरा ने तलवार भेंट कर अपने लाडले प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत अभिनन्दन किया आज स्वागत अभिनन्दन में समस्त जिले के वह प्रदेश संभाग तहसील वह नगर के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे वह सभी ने अपने चहेते प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार अभिनन्दन स्वागत किया।

Related Post