Latest News

नगर पालिका की उदासीनता के चलते स्विमिंग पूल आम पब्लिक के लिए अब तक बंद

Neemuch Headlines April 20, 2022, 8:23 am Technology

300 से ज्यादा मैडल देने वाले जिले में तैराकी के लिए अब नाम मात्र के खिलाड़ी

नीमच। पिछले 10 सालों से नीमच के तैराकों ने प्रदेश के साथ 2 देशो मे भी अपनी एक ख़ास जगह बनाई। समय के साथ साथ सुविधाओ में बढ़ोतरी की जगह कमिया आती गयी आज सेकड़ो की संख्या में तैराकी सिखने वाले खिलाडीयो की संख्या सिमट कर आज 50 से 100 तक रह गई है। अगर इस बार भी पूल नही चलता है तो नीमच तैराकी का अस्तित्व ही ख़त्म हो सकता है।

नीमच के तरणताल में तैराकी सीखकर खिलाडीयो ने जिले का नाम अंतरार्ष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाया और जिले को कई पदक दिलवाए है। तैराकी मेंटर प्रभु मूलचंदानी ने नीमच हेडलाइंस को बताया की पिछले 2 बर्षो में लगभग 350 से ज्यादा पदक नीमच जिले को खिलाडीयो ने दिए है। आज नीमच के दो तैराक नेशनल एकेडमी दिल्ली में युथ इंडिया टीम के सदस्य है। और अगर सही समय पर सुविधाये मिले तो नीमच जिले का नाम अंतराष्ट्रीय स्तर तक लगातार बना रहेगा।

मगर आगे क्या...? क्या नए खिलाड़ीयो को आगे नही पहुचाना है...? क्या धीरे धीरे अभावो के चलते स्विमिंग के खिलाड़ी विलुप्त होंगे...? आखिर क्यो चुप है जनप्रतिनिधि , सामाजिक संगठन, तैराकी एसोसिएशन। क्या इनकी कोई जवाबदेही नही एक-एक करके नीमच से सभी खेलो का अस्तित्व नेशनल लेवल पर खत्म हो जाएगा। केवल जिला स्तर तक सिमट जाएगी टीमें। पिछले कई सालों से प्रदेश से इंदौर के बाद नीमच के खिलाड़ी ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना पा रहे है। लेकिन आज जिला प्रशासन और जनप्रतिनधि इस मामले को गंभीरता से ले तो निश्चित तोर पर नगरपालिका का तरणताल खिलाडीयो के अभ्यास के लिए उपयोगी हो पायेगा।

क्योंकि खिलाड़ी पढ़ाई करते हुए तैराकी का अभ्यास करते है ऐसे में परीक्षाये ख़त्म होते ही तरणताल चालु होगा तो उनके काम आएगा। समय पर तरणताल चालू ना होने पर खिलाडीयो के आत्मविश्वास में भी कमी आ जाती है।

इनका कहना- तरणताल मामले में अधिकारियो को निर्देशित किया जा चुका है। लाइव गार्ड और सुरक्षा साधनो की तैयारी के साथ शीघ्र ही इसी सप्ताह के अंत तक स्विमिंग पुल चालू हो जायेगा। खिलाडीयो को निराश होने की आवश्यकता नहीं है। प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है।

-मयंक अग्रवाल कलेक्टर नीमच

Related Post