Latest News

संजीवनी 108 एम्बुलेंस ने करवाई सफल डिलेवरी, बालक ने लिया जन्म

Neemuch Headlines February 5, 2021, 6:12 pm Technology

जावद। आज दिनांक 05 फरवरी को दोपहर 02:07 पर 108 पर सुखानंद से आशा शारदा का फोन आया और गर्भवती महिला देवकन्या पति उदल उम्र 22 वर्ष जाति भील निवासी सुखानंद कासिया को जावद 108 एंबुलेंस लेने पहुची लेकिन थोड़ी दूरी चलने पर ही महिला को प्रसवपीड़ा अधिक होने लगी। वही महिला की स्थिति देख एम्बुलेंस के स्टाफ ई एम टी सतानंद शर्मा ने पायलट जितेंद्र सिंह परिहार की साहयता से गाड़ी को साइड में रोक कर महिला की एम्बुलेंस में ही डिलीवरी कराई। महिला ने स्वस्थ लड़के को जन्म दिया।

जच्चा बच्चा दोनों को स्वस्थ अवस्था मे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जावद में भर्ती कराया गया परिजनों ने 108 स्टाफ को धन्यवाद दिया।

Related Post