Latest News

जीरन पुलिस ने ट्रक से 06 क्विंटल 10 किलो डोडाचुरा जप्त कर 01 तस्कर किया गिफ्तार

दुर्गाशंकर लाला भट्ट April 18, 2026, 3:42 pm Technology

जीरन। पुलिस थाना जीरन द्वारा नशे के सौदागरों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही करते हुए टाटा ट्रक में परिवहन कर ले जाया जा रहा 06 क्विंटल 10 किलो अवैध डोडाचुरा जप्त कर पंजाब के एक तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

दिनांक 17.04.26 को थाना जीरन पुलिस द्वारा महु नीमच रोड हर्कियाखाल पुलिस सहायता केन्द्र के सामने आम रोड पर नाकाबंदी कर वाहन चैकिंग करते टाटा ट्रक क्रमांक पीबी 46 एम 8111 को रोकने का ईशारा किया ट्रक चालक अपने ट्रक का धीमा कर पास जाते उक्त ट्रक चालक तेज गति से भगाने लगा जिसे स्टॉपर लगाकर पुलिस सहायता केन्द्र के सामने रोका ट्रक चालक से नाम पता पुछते अपना नाम मनजिन्दरसिह पिता गुरचरणसिह पण्डोरी उम्र 47 साल निवासी तखतमाल थाना चबाड जिला तरण तारण पंजाब का बताया जिसके कब्जे वाली ट्रक की तलाशी लेते ट्रक के पीछे अजवाईन के पैकेट के नीचे छुपाया गया 31 सफेद प्लास्टिक के कटटो मे भरा 610 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जाकर आरोपी मनजिन्दरसिह के विरूध्द अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया जाकर डोडाचूरा लाने ले जाने के स्त्रोत मे अनुसंधान किया जा रहा है ।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी जीरन, पुलिस सहायता केन्द्र हर्कियाखाल पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Related Post