Latest News

डाक घरों में आधार कार्ड संबंधित सेवाओं के लिए विशेषअभियान 20 जून को

Neemuch headlines June 18, 2026, 7:24 pm Technology

नीमच । नीमच डाक संभाग द्वारा आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डाकघरों (पोस्ट ऑफिस) के आधार एनरोलमेंट एवं अपडेशन सेवा केन्द्रों पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत नवीन आधार पंजीयनए आधार कार्ड में सुधारए बायोमेट्रिक अपडेट तथा आधार डेटा में मोबाइल एवं ईमेल लिंक कराने जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। यह विशेष अभियान 20 जून 2026 को आयोजित किया जाएगा। इसके लिए 18 एवं 19 जून को टोकन वितरण किया जाएगा। अभियान के दिन 20 जून को सभी आधार केन्द्र प्रातः 8 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित रहेंगे। डाक विभाग मंदसौर नीमच के अधीक्षकों ने नागरिकों से अपील की है, कि वे अपने निकटतम डाक घर आधार केन्द्र पर पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाएं। मंदसौर शहर के मुख्य डाकघर, सिटी डाकघर, सुवासरा मंडी, भानपुराए गरोठ, शामगढ़, दलौदा, नाहरगढ़, सीतामऊ, बूढ़ा, मल्हारगढ़, पिपलिया उपडाकघरों एवं नीमच शहर के नीमच प्रधान डाकघर, नीमच बघाना खोर, जावद, महागढ़, मनासा, रामपुरा सहित विभिन्न डाकघरों में यह अभियान संचालित किया जा रहा है।

Related Post