Latest News

एनडीपीएस एक्ट के मामले में 6 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, 422 किलो अवैध डोडाचूरा परिवहन प्रकरण में पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

Neemuch headlines June 18, 2026, 7:27 pm Technology

प्रतापगढ़। जिले की छोटीसादड़ी पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक पुराने मामले में कार्रवाई करते हुए 6 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक  बी. आदित्य के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गजेन्द्र सिंह जोधा एवं वृत्ताधिकारी  रामेश्वरलाल के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी श्री प्रवीण टांक के नेतृत्व में गठित टीम ने यह सफलता हासिल की।

पुलिस के अनुसार 16 मई 2020 को तत्कालीन थाना शामलाजी पुलिस द्वारा नीमच रोड स्थित गोमाना पुलिया के नीचे नाकाबंदी के दौरान एक ट्रेलर को रोकने का प्रयास किया गया था। पुलिस को देखकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। तलाशी लेने पर ट्रेलर के पीछे बने गुप्त खांचे से 20 कट्टों में भरा कुल 422 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद हुआ था। मामले में ट्रेलर एवं मादक पदार्थ जब्त कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। अनुसंधान के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर नीमच जिले के बघाना थाना क्षेत्र निवासी राकेश पिता चतुरभुज जाट को मामले में नामजद किया गया था। घटना के बाद से ही आरोपी लगातार फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने लगातार तलाश जारी रखते हुए 17 जून 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल मामले में आगे की अनुसंधान कार्रवाई जारी है। गिरफ्तार आरोपी राकेश पिता चतुरभुज जाट, निवासी आसपुरा, थाना बघाना, जिला नीमच (म.प्र.)।

पुलिस टीम की भूमिका इस कार्रवाई में थाना प्रभारी श्री प्रवीण टांक, उप निरीक्षक अर्जुन सिंह तथा पुलिसकर्मी मुकेश कानी, हरेन्द्र सिंह एवं रामराज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Post