Latest News

नीमच केन्ट पुलिस ने राजस्थान के तीन आरोपियों से 32.950 किलो डोडाचूरा किया जप्त

Neemuch Headlines June 13, 2026, 6:06 pm Technology

नीमच। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता अग्रवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री किरण चौहान के मार्गदर्शन में थाना नीमच केन्ट की पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों एवं नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत कुल 32.950 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा सहित 03 आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।

दिनांक 12.06.2020 को मुखबीर कि सूचना पर कार्यवाही करते हुये थाना नीमच केन्ट पर पदस्थ उनि / दीवानसिह चौहान द्वारा आरोपी 01 दलीप पिता ओमप्रकाश सोनी उम्र 35 साल, निवासी ग्राम खाराखेडा, थाना टिब्बी जिना हनुमानगढ़ राजस्थान, 02. राजु पिता केहर सिंह उम्र 30 साल, निवासी ग्राम मलडखेडा थाना टिम्बी 03. गुरदीप पिता राजु सिंह उम्र 21 साल, निवासी साकुआना थाना टिब्बी राजस्थान से अवेध मादक पदार्थ डोडाचूरा 32.950 किलो किमती 65000 रु का जप्त किया गया तथा आरोपीयो को गिरफ्तार कर अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

तथा आरोपीयो को मान न्यायालय में पेश कर पिआर प्राप्त कर जप्त शुदा डोडाचूरा के स्त्रोत एवं गंतव्य के संबंध में पुछताछ कि जा रही है।

Related Post