Latest News

श्रीमती चोपड़ा ने किया इको फ्रेंडली शीतल प्रतीक्षालय का निरीक्षण, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के क्रेडिट कार्ड भी वितरीत किये

Neemuch Headlines June 13, 2026, 6:15 pm Technology

नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा नपा अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चौपड़ा व मुख्य नगरपालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया के मार्गदर्शन में नवाचार करते हुए प्राइवेट बस स्टैंड स्थित दीनदयाल रसोई योजना परिसर मैं भोजन करने वाले हितग्राहियों को गर्मी से बचाने के लिए इको फ्रेंडली शीतल प्रतीक्षालय का रूप प्रदान किया गया है।

नपा अध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने उक्त इको फ्रेंडली शीतल प्रतीक्षालय का निरीक्षण निरीक्षण किया और वहां आने वाले हितग्राहियों के लिए और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारी व व्यवस्थापकों को प्रदान किये।

इस दौरान नपाध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने लोक कल्याण मेला अंतर्गत प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में 10 से 25 हजार ऋण के पश्चात तृतीय चरण में 50 हजार का ऋण पूरा कर चुके हितग्राहियों हेतु प्रधानमंत्री जी द्वारा प्रारंभ की गई स्वनिधि 2.0 अंतर्गत दो हितग्राहियों ओमप्रकाश व पंकज कुमार को निशुल्क स्वनिधि क्रेडिट कार्ड का वितरण कर उनके अनुभव सुने जिसमें उन हितग्राहियों ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से हम अपना स्वयं का रोजगार स्थापित करने मैं सफल हुए हैं. अब हमें क्रेडिट कार्ड मिलने से व्यवसाय करने में और भी सुविधा प्राप्त होगी। श्रीमती चोपड़ा ने बताया कि दीनदयाल रसोई योजना परिसर में आने वाले हितग्राहियों व वहां के स्टाफ को भीषण गर्मी से राहत दिलाने हेतु पर्यावरण अनुकूल टाट व पानी के फव्वारे से दीनदयाल रसोई योजना का परिसर ठंडा किया जा रहा है ताकि वहां आने वाले हितग्राही सुकून के साथ भोजन ग्रहण कर सके।

निरीक्षण के दौरान रसोई संचालक प्रवीण अरोंदकर, मनीष कालानी, नगरपालिका से सिटी मिशन मैनेजर प्रवीण आर्य, सामुदायिक संगठक मनीष मकवाना व पथ विक्रेता उपस्थित थे।

Related Post