Latest News

नगर के समस्त मकान मालिक अपने किरायेदारो का पुलिस चौकी पर पहचान पत्र जमा कर उनका सत्यापन 20 जून से पूर्व करवाये

अनिल लक्षकार June 13, 2026, 9:43 am Technology

सरवानिया महाराज। ​नगर परिषद सरवानिया महाराज तथा समस्त आस पास के क्षेत्र के समस्त मकान मालिकों, दुकानदारों और सर्वसाधारण को इस समाचार द्वारा सूचित किया जाता है कि सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा एक महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया गया है।

​​यदि आपने अपने मकान, दुकान अथवा किसी भी परिसर में कोई भी किराएदार, घरेलू नौकर या बाहरी श्रमिक रखा हुआ है, तो उसकी पूरी जानकारी और पहचान पत्र तुरंत अपनी नजदीकी पुलिस चौकी में जमा करवाएं। इन सभी ​किराएदारों के सत्यापन का यह कार्य आगामी 20 जून अंतिम तिथि तक अनिवार्य रूप से पूरा कर लें। ​

ध्यान दें :-

​किराएदार की जानकारी न देना या इसे छुपाना कानूनी अपराध है। ​यदि कोई मकान मालिक अपने किराएदार का पुलिस सत्यापन (वेरिफिकेशन) नहीं करवाता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Post