रतलाम। पुलिस अधीक्षक जिला रतलाम अमित कुमार व्दारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु सभी थानो को निर्देशित किया गया था। जिसके अंन्तर्गत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन मे अति. पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम श्री विवेक कुमार व नगर पुलिस अधीक्षक जावरा युवराजसिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना औ. क्षेत्र. जावरा के थाना प्रभारी निरीक्षक प्रकाश गाडरिया के नतृत्व में टीम गठीत की गयी थी।
दिनांक 05.06.26 को गठित टीम को मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि मह नीमच फोरलेन प्रेसिडेन्ट होटल के सामने जोयो तीराहा जावरा पर एक व्यक्ति दो सफेद रंग के प्लास्टिक की थैली वाले चोकोर काटुन मे डोडाचुरा लेकर बस से कही जाने वाला है जो अवैध मादक पदार्थ अपने कब्जे में रखे होने तथा उसके परिवहन की मुखबीर व्दारा सूचना मिलने पर निरीक्षक प्रकाश गाडरिया के नेतृत्व मे गठीत टीम व्दारा दबीश दी गयी एवं मौके से आरोपी सुनिल पिता शम्भुलाल मीणा उम्र 26 साल निवासी भाण्डिया थाना मनासा जिला नीमच के कब्जे से दो प्लास्टी के बोरो में चार खाखी रंग के 30 नम्बर बीडी के प्रिन्ट वाले चौकोर पुष्ठे के काटुन के अन्दर भरा मादक पदार्थ डोडाचुरा कुल वजन 56.340 किलोग्राम कुल किमती 2,81,700 रूपये के जप्त किये गये तथा थाना औ. क्षेत्र. जावरा पर अपराध क्रमांक 310/06.06.26 धारा 8/15 एन.डी.पी.एस एक्ट का पंजिबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान आरोपी सुनिल पिता शम्भुलाल मीणा उम्र 26 साल निवासी भाण्डिया थाना मनासा जिला नीमच, को न्यायालय पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त कर अवैध मादक पदार्थ के स्रोत एवं अन्य आरोपियों के सम्बन्ध मे पुछताछ की जाएगी। जप्त मश्रका 56.340 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा किमती 2,81,700/- रुपये गिरफ्तार आरोपी 1 सुनिल पिता शम्भुलाल मीणा उम्र 26 साल निवासी भाण्डिया थाना मनासा जिला नीमच सरहानीय भमिका निरीक्षक प्रकाश गाडरिया, उनि कन्हैया अवास्या, उनि प्रतापसिंह भदौरिया, सउनि छगनलाल हाड़ा, प्र आर 52 संजय आंजना, आर 497 पवन, आर 134 योगेश, आर 756 प्रीतम, आर 683 रविन्द्रसिंह, आर 129 अभिजितसिंह, आर. गोपाल थाना औद्यौगिक क्षेत्र जावरा ।