अगर आप भी कम समय में हेल्दी और टेस्टी रेसिपीज बनाना चाहते हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं.
क्योंकि हम आपको एक, दो नहीं बल्कि 4 ऐसी डिश बता रहे हैं जो सुजी से बनने वाली फटाफट तैयारी होगी। और स्वाद ऐसा की आप कभी नही भुलेंगे। जाने संडे स्पेशल की हेल्दी रेसिपी।
1. सॉफ्ट और स्पंजी सूजी ढोकला रेसिपी :- गुजरात का ढोकला वैसे तो बेसन से बनता है, लेकिन सूजी का ढोकला उससे भी ज्यादा लाइट और कम समय में बन जाता है।
सामग्री :-
सूजी फ्रेश दही पानी ईनो हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट
राई कढ़ी पत्ता बारीक कटा
हरा धनिया नमक और तेल –
स्वादानुसार बनाने की विधि :-
सबसे पहले एक बड़े बर्तन में सूजी, दही, नमक और हरी मिर्च-अदरक का पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा बैटर तैयार करें. इस बैटर को 10 मिनट के लिए ढककर रख दें
ताकि सूजी फूल जाए. 10 मिनट बाद बैटर में ईनो डालें और उसके ऊपर एक चम्मच पानी डालकर हल्के हाथ से एक ही डायरेक्शन में मिक्स करें. अब एक थाली या ढोकला पैन में थोड़ा सा तेल लगाएं और इस बैटर को उसमें डाल दें. एक कड़ाही में पानी गर्म करें, उसमें स्टैंड रखें और थाली को रखकर 12-15 मिनट के लिए भाप में पकाएं. चाकू डालकर चेक करें,
अगर चाकू साफ बाहर आए तो ढोकला तैयार है. इसे ठंडा करके चौकोर टुकड़ों में काट लें. ऊपर से तड़का लगाने के लिए एक छोटे पैन में तेल गर्म करें. उसमें राई, कढ़ी पत्ता और लंबी कटी हरी मिर्च भूनकर ढोकले के ऊपर डाल दें. हरा धनिया छिड़कें और हरी चटनी के साथ सर्व करें।
2. सब्जियों से भरपूर सूजी उत्तपम :-
अगर आप अपने बच्चों को सब्जियां खिलाना चाहते हैं, तो सूजी का उत्तपम सबसे बेस्ट तरीका है।
सामग्री :-
सूजी खट्टा दही
बारीक कटा प्याज
बारीक कटा टमाटर
बारीक कटी शिमला मिर्च
बारीक कटा हरा धनिया और
हरी मिर्च नमक और
काली मिर्च पाउडर- स्वादानुसार तेल या बटर
बनाने की विधि :-
सूजी, दही और थोड़ा सा पानी मिलाकर एक मीडियम गाढ़ा बैटर तैयार कर लें. इसे 15 मिनट के लिए रेस्ट पर छोड़ दें. दूसरी तरफ एक कटोरी में प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च और धनिया पत्ती को आपस में मिक्स कर लें. अब सूजी के बैटर में नमक और थोड़ी सी काली मिर्च मिलाएं.
अगर बैटर ज्यादा गाढ़ा लगे तो थोड़ा सा पानी और मिला लें. गैस पर नॉन-स्टिक तवा गर्म करें और उस पर थोड़ा सा तेल लगाएं. एक बड़ा चमचा भरकर बैटर तवे पर फैलाएं इसे पतला नहीं, थोड़ा मोटा रखना है. अब इसके ऊपर कटी हुई सब्जियों का मिक्चर अच्छे से फैला दें और चम्मच से हल्का सा दबा दें ताकि सब्जियां बैटर में चिपक जाएं. ऊपर और साइड से थोड़ा सा तेल डालें. जब नीचे की साइड सिक जाए, तो इसे पलट दें और दूसरी तरफ से भी सब्जियों के क्रिस्पी होने तक सेंक लें.
गरमा-गरम उत्तपम को नारियल की चटनी के साथ सर्व करें।
3. सूजी वेज अप्पे की स्वादिष्ट रेसिपी :-
कम तेल में कुछ टेस्टी खाना हो, तो अप्पे से बेहतर कुछ नहीं. यह बाहर से क्रिस्पी और अंदर से बेहद सॉफ्ट होते हैं।
सामग्री :-
सूजी दही सब्जियां राई और कढ़ी पत्ता ईनो नमक और तेल – स्वादानुसार बनाने की
विधि :-
एक बाउल में सूजी, दही, नमक और पानी मिलाकर 15 मिनट के लिए रख दें. एक छोटे पैन में एक चम्मच तेल गर्म करें. उसमें राई और कढ़ी पत्ता चटकाएं, फिर सारी सब्जियों को 1 मिनट के लिए हल्का सा भून लें. इससे सब्जियों का कच्चापन निकल जाता है. इन भुनी हुई सब्जियों को सूजी के बैटर में मिला दें. अब अप्पे बनाने वाले सांचे को गैस पर रखें और उसके सभी खानों में दो-दो बूंद तेल डाल दें. सूजी के बैटर में ईनो मिलाएं और तुरंत एक-एक चम्मच बैटर अप्पे के सांचे में भरें. इसे ढककर धीमी आंच पर 3-4 मिनट तक पकने दें.
जब नीचे से यह गोल्डन हो जाए, तो पलट दें और दूसरी तरफ से भी ढककर सेंक लें.
4. आसान और हेल्दी सूजी का उपमा :-
साउथ इंडिया का यह पॉपुलर ब्रेकफास्ट अब हर घर की पसंद बन चुका है.
सामग्री :-
सूजी पानी प्याज हरी मिर्च मूंगफली के दाने या काजू राई और उड़द की दाल कढ़ी पत्ता नींबू का रस घी या तेल बनाने की
विधि :-
सबसे पहले एक कड़ाही में सूजी को बिना तेल या घी के, धीमी आंच पर 4-5 मिनट के लिए भून लें. सूजी को प्लेट में निकाल लें. अब उसी कड़ाही में घी या तेल गर्म करें. सबसे पहले मूंगफली या काजू को फ्राई करके अलग निकाल लें. बचे हुए तेल में राई, उड़द की दाल और कढ़ी पत्ता डालकर चटकाएं. फिर इसमें प्याज और हरी मिर्च डालकर हल्का गुलाबी होने तक भूनें. अब कड़ाही में पानी और स्वादानुसार नमक डालें. पानी में अच्छा उबाल आने दें. जब पानी उबलने लगे, तो गैस धीमी करें और भुनी हुई सूजी को एक हाथ से धीरे-धीरे पानी में डालते जाएं और दूसरे हाथ से लगातार चलाते रहें ताकि गांठें न पड़ें. सूजी सारा पानी सोख लेगी. अब इसे ढककर बिल्कुल धीमी आंच पर 2 मिनट के लिए दम पर पकने दें. आखिर में गैस बंद करें, ऊपर से नींबू का रस, तली हुई मूंगफली और हरा धनिया मिलाएं. खिला-खिला उपमा तैयार है।