मेष साप्ताहिक राशिफल :-
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते हफ्ते के मुकाबले कहीं ज्यादा शुभता और लाभ लिए रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत किसी शुभ समाचार से होगी। घर में किसी प्रिय सदस्य के आने से खुशियों का माहौल बना रहेगा। भूमि-भवन से जुड़े विवादित मामलों में बातचीत के जरिए समाधान निकलने की गुंजाइश बनेगी। परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से स्वजनों के साथ उभरे हुए मतभेद समाप्त होंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह के मध्य का समय मनचाहे फल देने वाला साबित होगा। इस दौरान आपको करियर को आगे बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में आप सीनियर और जूनियर दोनों के साथ अच्छा तालमेल बिठाने में सफल होंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार को आगे बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे। कारोबार में मनचाहे लाभ से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से पिकनिक-पार्टी का प्रोग्राम बन सकता है। इस दौरान युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। विद्यार्थियों को उनके परिश्रम का पूर्ण फल प्राप्त होगा। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ सहयोग और आपसी समझ बढ़ने मन प्रसन्न रहेगा। उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में चालीसा का पाठ करें तथा मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर में ध्वज अर्पित करें।
वृषभ साप्ताहिक राशिफल :-
वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह भी अपनी सेहत, संबंध और समय का विशेष ख्याल रखना होगा। इस दौरान आपको किसी दूसरों के पचड़े में पड़ने की बजाय अपने लक्ष्य पर फोकस करने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में आपको मौसमी बीमारी को लेकर भी खूब सचेत रहना होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए कुछ प्रतिकूल नज़र आ रहा है। विशेष रूप से पेट संबंधी कष्ट की आशंका बनी रहेगी। ऐसे में खान-पान एवं दिनचर्या सही रखें। सप्ताह के मध्य में करियर-कारोबार आदि के सिलसिले में आपको अचानक से लंबी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। थोक कारोबारियों के मुकाबले फुटकर दुकानदारों को व्यवसाय में कम लाभ होने से मन थोड़ा खिन्न रहेगा। इस हफ्ते व्यवसाय से जुड़ी यात्राएं कष्टकर साबित हो सकती हैं। ऐसे में सतर्क रहें और अपने सामान की सुरक्षा करें। व्यवसाय की दृष्टि से भले ही सप्ताह की शुरुआत धीमी या फिर उतार-चढ़ाव लिए रहे लेकिन उत्तरार्ध तक आपका कारोबार पटरी पर आ जाएगा। इस दौरान आप अपने विवेक और बुद्धि बल से मनचाहा लाभ प्राप्त करने में कामयाब होंगे। वृषभ राशि के जातकों को अपनी लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए अपने पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें और झूठा दिखावा करने से बचें। उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की विधि-विधान से पूजा, अभिषेक एवं शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।
मिथुन साप्ताहिक राशिफल :-
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह औसत फलदायी रहने वाला है। इस सप्ताह आपको करियर-कारोबार में उतार-चढ़ाव भरी स्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कामकाज से जुड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपके कार्य में बाधाएं डालने की कोशिश करेंगे। अचानक से पद या जिम्मेदारियों में बदलाव की भी आशंका बनी हरेगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों की तरफ से पूरा सहयोग नहीं मिल पायेगा। ऑफिस में मनमुताबिक स्थितियों के न होने से आपका मन खिन्न रहेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को बाजार में मंदी से जूझना पड़ सकता है। इस सप्ताह आपको व्यवसाय से जुड़े फैसले बहुत सोच-समझकर लेने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपनी सेहत और संबंध दोनों का विशेष ख्याल रखना होगा। इस दौरान वाहन सावधानी से चलाएं और लोगों के साथ विनम्रता के साथ बातचीत करें। सप्ताह के अंत में अचानक से कुछ एक बड़े खर्च आ सकते हैं, जिसके कारण आपका बना-बनाया बजट गड़बड़ा सकता है। इस दौरान घर के किसी बुजुर्ग की सेहत आपकी चिंता का विषय बनेगी। प्रेम संबंध में संवाद की कमी के चलते गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। घरेलू समस्याओं को लेकर मन चिंतित रहेगा। उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।
कर्क साप्ताहिक राशिफल :-
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह पूर्णत: अनुकूल रहने वाला है। इस हफ्ते आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों से मनचाहा सुख-सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा। करियर-कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के कद एवं पद में वृद्धि के योग बनेंगे। इस सप्ताह आपको जहां एक ओर करिअर आदि मामलों में शुभ फलों की प्राप्ति होगी, वहीं परिवार से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान निकल आने पर आप सुकून महसूस करेंगे। व्यवसाय में मनचाहा लाभ होगा। कारोबार के विस्तार की योजनाएं सफल होंगी। सप्ताह के मध्य में व्यवसाय के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा सुखद एवं नये संपर्कों को बढ़ाने वाली साबित होगी। इस दौरान आप किसी बड़ी कारोबारी डील को फाइनल कर सकते हैं। कुल मिलाकर इस सप्ताह करियर-कारोबार या फिर कहें आजीविका में सफलता के संकेत मिल रहे हैं। राजनीति और समाजसेवा से जुड़े लोगों की प्रसिद्धि बढ़ेगी। सत्ता पक्ष के साथ संबंध मजबूत होंगे। सत्ता-सरकार का सहयोग मिलने से राज-काज की सिद्धि होगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से पूरी सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। परिवार के सदस्यों की तरफ से भी आपको पूर्ण सहयोग और सुख की प्राप्ति होगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा एवं शिव चालीसा का पाठ करें।
सिंह साप्ताहिक राशिफल :-
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी खर्चीला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में अचानक से कुछ एक बड़े खर्च आ सकते हैं, जिसे पूरा करने के लिए आपको धन उधार भी लेना पड़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर आपका मन चिंतित रहेगा। भूमि-भवन से जुड़े मामले आपकी चिंता का कारण बनेंगे। इस सप्ताह आपको जीवन से जुड़ी समस्याओं को एक-एक करके धैर्यपूर्वक सुलझाने की आवश्यकता रहेगी। हालांकि कठिन समय में आपके संगी साथी और शुभचिंतक मजबूती से आपकी ढाल बनकर खड़े रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह अपने कामकाज में किसी भी तरह की लापरवाही करने से बचना चाहिए अन्यथा आप अपने सीनियर के गुस्से का शिकार हो सकते हैं। चूंकि समय प्रतिकूल चल रहा है और आर्थिक दृष्टि से उतार-चढ़ाव लिए हुए है, ऐसे में आपको अपने धन और समय दोनों को सोच-समझकर खर्च करना चाहिए और बेवजह की चीजों पर पैसे बहाने से बचना चाहिए, अन्यथा आपका बजट गड़बड़ा सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में संतान अथवा परिवार के किसी प्रिय सदस्य से जुड़ी समस्या आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है। प्रेम-प्रसंग में दिखावे से बचें और अपने लव पार्टनर की फीलिंग्स की कद्र करें। उपाय: प्रतिदिन सूर्य देवता को अर्घ्य देकर आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
कन्या साप्ताहिक राशिफल :-
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य को लिए हुए है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय पर मनचाहे तरीके से पूरे होते हुए नजर आएंगे। घर और बाहर दोनों जगह लोगों से मनचाहा सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा। इस सप्ताह आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पूरे मनोयोग से कार्य करेंगे और अंततः अपने परिश्रम और प्रयास से सभी कंपटीटर को पीछे छोड़ते हुए आगे निकल जाने में कामयाब हो जाएंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह बड़े लाभ की प्राप्ति संभव है। यदि आप विदेश से जुड़ा कारोबार करते हैं तो सप्ताह के अंत तक विदेश यात्रा के भी योग बनेंगे। यात्रा सुखद एवं कारोबार के विस्तार में सहायक साबित होगी। आप बीते कुछ समय से जिन समस्याओं को लेकर जूझ रहे थे, इस सप्ताह प्रभावी लोगों की मदद से उसका समाधान खोजने में कामयाब हो जाएंगे। मन की बड़ी चिंता दूर होने से आप अपना समय परिवार के सदस्यों को भी दे पाएंगे। कार्यों में प्रगति होने से संतोष का अनुभव होगा। वित्तीय दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय अधिक शुभ कहा जाएगा। इस दौरान मार्केट में फंसा हुआ धन अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा। प्रेम प्रसंग में नजदीकियां बढ़ेंगी। संतान पक्ष की उपलब्धि से मन हर्षित होगा। उपाय: प्रतिदिन गणेश जी की विधि-विधान से पूजा और गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
तुला साप्ताहिक राशिफल :-
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह की शुरुआत मिश्रित फलदायक कही जाएगी। इस दौरान इस राशि के जातकों को अपने सोचे हुए कार्यों को पूरा करने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करने होंगे। कार्यक्षेत्र से जुड़ी दिक्कतों के साथ घर-परिवार से जुड़ी समस्याएं भी आपकी चिंता का कारण बनेंगी। चूंकि सप्ताह के पूर्वार्ध का समय पारिवारिक सुख की दृष्टि से समय मध्यम फलकारी बना रहेगा, ऐसे में आपको स्वजनों के साथ बात-व्यवहार में विनम्रता बनाए रखने की आवश्यकता रहेगी। किसी भी समस्या का समाधान खोजते समय स्वजनों की भावनाओं की उपेक्षा करने से बचें अन्यथा विवाद सुलझने की बजाय उलझ सकता है। सप्ताह के मध्य में कामकाज के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा संभव है। इस दौरान आप पाएंगे कि आर्थिक दृष्टि से समय में बदलाव होना प्रारंभ हो गया है लेकिन फिर आपको कारोबार में जोखिम भरे निवेश से बचने की जरूरत बनी रहेगी। यदि आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो कागजी काम समय पर निपटाएं और धन के लेनदेन में सावधानी बरतें। सप्ताह के अंत में सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर धन खर्च संभव है। प्रेम प्रसंग में स्थितियां सामान्य बनी रहेंगी। कठिन समय में लव पार्टनर आपका संबल बनेगा। उपाय: प्रतिदिन श्रीयंत्र की पूजा एवं श्रीसूक्त का पाठ करें।
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल :-
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते सप्ताह के मुकाबले कहीं ज्यादा शुभ एवं लाभप्रद कहा जाएगा। यद्यपि करियर-कारोबार और जीवन से जुड़ी कुछेक समस्याओं का पूर्ण रूप से निराकरण इस सप्ताह भी नहीं हो पाएगा, लेकिन उनके दूर होने की संभावनाएं बनेंगी। आपके शुभचिंतक आपकी परेशानियों को दूर करने में काफी मददगार साबित होंगे। यदि आप कॉन्ट्रैक्ट पर काम करते हैं तो आपको आपको इस सप्ताह कोई बड़ा काम मिल सकता है। सप्ताह के पूर्वार्ध का समय छात्र वर्ग के लिए अत्यंत ही शुभ कहा जाएगा। इस दौरान उन्हें बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्र वर्ग पूरे मनोयोग से अध्ययन करेंगे। खास बात ये कि उन्हें उनके परिश्रम का पूरा फल भी प्राप्त होगा। सप्ताह के मध्य में आप करियर-कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर निकल सकते हैं। कारोबारियों के लिए यह समय बेहद शुभ कहा जाएगा। इस दौरान आप किसी बड़ी व्यावसायिक डील को कर सकते हैं। साझेदारों का पर्याप्त सहयोग मिलने से आप राहत का अनुभव करेंगे। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य कहा जाएगा। परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग समर्थन मिलेगा। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में चालीसा का सात बार पाठ करें।
धनु साप्ताहिक राशिफल :-
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह राहतकारी कहा जाएगा। इस सप्ताह भले ही आपकी तमाम समस्याओं का समाधान पूरी तरह से न निकल पाए लेकिन परन्तु परिस्थितियां आपके नियंत्रण में रहेंगी। यदि आप बीते कुछ समय से सेहत को लेकर परेशान चल रहे थे तो इस हफ्ते उसमें सुधार होने की संभावना है। धनु राशि को इस बात को भली भांति समझना होगा कि परिस्थितियां थोड़ी अनुकूल हुई हैं, लेकिन विपदा अभी पूरी तरह से नहीं टली है। ऐसे में आपको अपने कामकाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही करने से बचना होगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में लोगों के साथ बेहतर तालमेल बिठाकर चलने की आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार को आगे बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे। कारोबार की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए शुभ कहा जाएगा लेकिन फिर भी आपको जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपकी विलासिता और प्रदर्शन पर खर्च करने की प्रवृत्ति बढ़ेगी। धन की फिजूलखर्ची से बचें अन्यथा आपकी वित्तीय स्थिति डगमगा सकती है। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल कहा जाएगी। लव पार्टनर के साथ परस्पर प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु को केसर का तिलक लगाकर श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
मकर साप्ताहिक राशिफल :-
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए कहा जाएगा। इस सप्ताह जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सुखद परिणाम प्राप्त होंगे। सोचे हुए कार्य समय पर मनचाहे तरीके से पूरा होने पर आपके भीतर आत्मविश्वास और पराक्रम बढ़ेगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो इस सप्ताह आपको अनावश्यक खर्चों से निजात मिलेगी और पुनः अपेक्षित व्यापारिक संबंध स्थापित होंगे। यदि आप अपने कारोबार के विस्तार के लिए धन के प्रबंधन में जुटे हुए हैं तो आपकी इस समस्या का भी समाधान निकल आएगा। चूंकि किस्मत आप पर मेहरबान है, इसलिए प्रायः सभी क्षेत्रों में आपको अनुकूल समाचार प्राप्त होंगे और आपको विशेष उपलब्धियां हासिल होंगी। सप्ताह के मध्य में आय में वृद्धि के अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा वर्ग के लिए समय उत्तम और फलप्रद कहा जाएगा। कार्यक्षेत्र में स्थितियां आपके अनुकूल बनी रहेंगी। सीनियर और जूनियर आपके कामकाज की प्रशंसा करेंगे। सेहत और संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल कहा जाएगा। परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। भाई-बहनों की तरफ से सुख-सहयोग की प्राप्ति होगी। प्रेम प्रसंग में आपसी विश्वास बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। संतान की किसी बड़ी उपलब्धि से मन हर्षित रहेगा। उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में रुद्राष्टकं का पाठ करें।
कुंभ साप्ताहिक राशिफल :-
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी कहा जाएगा। इस सप्ताह महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने के लिए आपको विशेष परिश्रम और प्रयास करने होंगे। किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से ही अंतत: आपके काम बन पाएंगे। व्यवसाय की दृष्टि से यह सप्ताह मध्यम फलदायी कहा जाएगा। सप्ताह की शुरुआत में बाजार में बनी हुई मंदी आपकी चिंता का कारण बनेगी, हालांकि उत्तरार्ध तक एक बार चीजें धीरे-धीरे ही सही लेकिन पटरी पर लौटती हुई नजर आएंगी। कुंभ राशि के जातकों को सप्ताह के मध्य में अचानक से लंबी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान आपको अपनी सेहत और सामान दोनों का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता रहेगी। इस हफ्ते आपको किसी भी चीज में शॉर्टकट लेने से बचने की आवश्यकता है, अन्यथा धन और मान दोनों की हानि होने की आशंका रहेगी। कुंभ राशि के जातकों को रिश्ते-नाते बेहतर बनाए रखने के लिए अपने व्यवहार में बदलाव लाने की आवश्यकता रहेगी। स्वजनों के साथ विनम्रता से पेश आएं और उनकी भावनाओं की कद्र करें अन्यथा किसी विषय को लेकर पैदा हुआ विवाद बढ़ सकता है। प्रेम प्रसंग में बेवजह के प्रदर्शन से बचें और भूलकर भी दिखावा न करें। उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें।
मीन साप्ताहिक राशिफल :-
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी कहा जाएगा। इस सप्ताह आपको आलस्य और अभिमान से बचने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में परिवार के किसी प्रिय सदस्य से जुड़ी समस्या को लेकर मन चिंतित रहेगा। इस सप्ताह मीन राशि के जातकों को अपने धन, समय और ऊर्जा का प्रबंधन करके चलना उचित रहेगा। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपको अपने कार्यों को पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है। खास बात ये कि परिश्रम और प्रयास करने पर आपको सकारात्मक फल की प्राप्ति होगी। सप्ताह के मध्य में प्रतियोगिता-परीक्षा की तैयारी में जुटे लोगों को बहुप्रतीक्षित समाचार की प्राप्ति होगी। यदि आप उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत हैं तो इसमें आ रही अड़चन दूर हो सकती है। मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी कार्य में शॉर्टकट लेने या फिर नियम-कानून को तोड़ने से बचना चाहिए अन्यथा उन्हें धन के साथ मानहानि झेलनी पड़ सकती है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को मार्केट में फंसे धन को निकालने में दिक्कतें आ सकती हैं। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको कुछ एक चीजों से समझौता करना पड़ सकता है। माता-पिता की सलाह को इग्नोर करने से बचें और स्वजनों की भावनाओं की कद्र करें। प्रेम संबंध में सावधानी के कदम आगे बढ़ाएं। उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा और नारायण कवच का पाठ करें।