Latest News

संडे स्पेशल में घर पर बनाये शानदार रुमाली खजाना बनने में आसान और लजीज

Neemuch Headlines May 17, 2026, 7:32 am Technology

यह हमारे यहां की पापुलर डिश है, इसे घर मे और ज्यादा अच्छा बनाया जाता है। ये आटा और मैदा को मिक्स कर बनाई जाती हैं। जो खाने मव बहुत ही स्वादिष्ट होती है।

आवश्यक सामग्री :-

1 कटोरी मैदा 3 टी स्पून आटा

1 टी स्पून घी

1/2 टी स्पून नमक

1 प्याज

1 खीरा ककड़ी

1 टमाटर

आवश्यकतानुसार बूंदी

स्वादानुसार नमक

1/2 चम्मच लाल मिर्ची पाउडर

1/2 चम्मच चाट मसाला

1 चम्मच पिसा पुदिना

2 टी स्पून घी।

बनाने की विधि :-

आटा और मैदा को मिक्स कर 1 टी स्पून घी,नमक डाल कर पानी से गूथ लेंगे और 10 मिनिट के लिए रख दें। अब गैस पे उलटी कढाई कम आंच पे रख दे, अब एक छोटी लोई ले कर बहुत पतली और बड़ी रोटी बेल लें, और दोनो हाथों से बेली हुई रोटी को कढ़ाई पे डाल कर हाथ मे कपड़ा ले प्रेस करे।

अब धीरे धीरे दोनों हाथों से दबाते हुए एकदम करारी सेक लें तो यह रुमाली रोटी एक टब का आकार ले लेगी। अब इस का खजाना बनाते हैं। सभी सब्जियों को छोटा छोटा कट कर ले और चाट मसाला लगा ले।

अब घी को पिघलाकर इस मे नमक, लालमिर्ची और पुदिना मिक्स कर ले। अब हम रुमाली टब को हाथ मे ले कर इस पर मसाला घी लगाए। अब इस मे चटपटा मसाला डाले और इस पे बूंदी डाले और धनिये से गार्निश कर सर्व करें।

Related Post