Latest News

झालरी के तीन सगे भाई-बहनों को इंदौर में मिला प्रतिभा सम्मान, खुशबू ने 12वीं में 92.6 प्रतिशत, वीरति ने 10वीं में 94 प्रतिशत और वीर ने 90 प्रतिशत अंक हासिल कर बढ़ाया गांव का गौरव।

Neemuch headlines July 6, 2026, 5:01 pm Technology

नीमच। जिले की नीमच तहसील के ग्राम झालरी के तीन सगे भाई-बहनों-खुशबू गुर्जर (पिता राजकुमार गुर्जर), वीरति गुर्जर (पिता राजकुमार गुर्जर) और वीर गुर्जर (पिता राजकुमार गुर्जर) - ने बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर परिवार, गांव और समाज का नाम रोशन किया है। खुशबू ने कक्षा 12वीं में 92.6 प्रतिशत, वीरति ने कक्षा 10वीं में 94 प्रतिशत तथा वीर ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। तीनों भाई-बहनों की इस उल्लेखनीय शैक्षणिक उपलब्धि पर इंदौर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था गुर्जर गौरव कल्याण परिषद, इंदौर द्वारा आयोजित 'नवम गुर्जर समाज प्रतिभा सम्मान समारोह' में उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। सम्मान प्रदान करने वालों में भारत सरकार के आयकर विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी सुनीता बेसला, विनर्स इंस्टीट्यूट इंदौर के सुदर्शन एवं आदित्य, तथा रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रदेश सचिव सहित अन्य गणमान्यजन शामिल रहे। संस्था के पदाधिकारियों ने तीनों भाई-बहनों की मेहनत, अनुशासन और लगन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में ऐसी उपलब्धियां समाज के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनती हैं। ग्राम झालरी के इन तीनों सगे भाई-बहनों की सफलता से पूरे गांव में खुशी का माहौल है। परिजनों और ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताते हुए कहा कि मेहनत, आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति समर्पण से हर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है।

Related Post