Latest News

प्रशासनिक व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए जिले में 9 राजस्व अधिकारियों के तबादले

Neemuch headlines July 6, 2026, 5:34 pm Technology

नीमच । ।प्रशासनिक कार्य सुविधा एवं राजस्व प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने जिले के विभिन्न तहसीलों में पदस्थ प्रभारी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों के मध्य नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

जारी आदेश के अनुसार कुल 9 राजस्व अधिकारियों का स्थानांतरण एवं नवीन पदस्थापना की गई है। इसके तहत बसंतीलाल डाबी को रतनगढ़ से सिंगोली, रूपसिंह राजपूत को मनासा से रतनगढ़, मृगेन्‍द्र सिंह सिसोदिया को रामपुरा से नीमच नगर, कमलेश डुडवे को जावद से रामपुरा तथा नवीन गर्ग को जावद से कुकड़ेश्वर पदस्थ किया गया है। इसी प्रकार अजय नाथ प्रजापति को नीमच नगर से मनासा, नरेंद्र कुमार बरोठिया को रामपुरा से मनासा, बालकृष्ण मकवाना को सिंगोली से जावद तथा नवीन छलोत्रे को कुकड़ेश्वर से जावद पदस्थ किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी संबंधित अधिकारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासनिक दृष्टि से किए गए इन स्थानांतरणों से जिले में राजस्व कार्यों के संचालन में और अधिक दक्षता एवं सुगमता आने की अपेक्षा है।

Related Post